{"_id":"681bc42453037f6ec1064f1a","slug":"mission-buniyad-3-exam-result-released-148-students-passed-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-121509-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मिशन बुनियाद-तीन का परीक्षा परिणाम जारी, 148 विद्यार्थी पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मिशन बुनियाद-तीन का परीक्षा परिणाम जारी, 148 विद्यार्थी पास
Thu, 08 May 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 08 May 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। मिशन बुनियाद-तीन का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। इसमें जिले के 148 विद्यार्थी पास हुए हैं जबकि 71 वेटिंग लिस्ट में हैं। आगामी 12 मई को पास हुए 148 विद्यार्थियों की झज्जर के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पहुंचना होगा, जहां उनकी काउंसिलिंग के साथ ऑन द स्पॉट दाखिले किए जाएंगे।
इसके लिए विकल्प फाउंडेशन की टीम भी पहुंचेगी, जो ऑन दॉ स्पॉट विद्यार्थियों की काउंसिलिंग कर दाखिले करेगी। पास विद्यार्थी को दो पासपोर्ट साइज फोटो, माता-पिता व विद्यार्थी का आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट की मूल व फोटोकॉपी लेकर जाना अनिवार्य होगा। इसके लिए स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था करने के दिशा-निर्देश दिए हैं। यहां बता दे कि मिशन बुनियाद के तहत तीन चरणों में परीक्षा का आयोजन किया गया था।
यह है बुनियाद योजना
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार करने के लिए सरकार की ओर से मुफ्त कोचिंग दी जाती है। यह सरकार की बेहद महत्वकांक्षी योजना है। योजना के तहत नौवीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए बुनियाद परीक्षा करवाई जाती है। परीक्षार्थी चयनित होने पर दो साल के निशुल्क एनडीए, नीट, एनटीएसई सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाता है। विकल्प फाउंडेशन की ओर से विशेष शिक्षक विद्यार्थियों को पढ़ाते हैं। जिले में बुनियाद केंद्रों की कुल संख्या 4 है। योजना के तहत विद्यार्थियों को शिक्षा के अलावा निशुल्क किताबें, शिक्षण सामग्री, वर्दी भी दी जाती है।
विज्ञापन
जिले के 148 विद्यार्थियों ने मिशन बुनियाद-3 परीक्षा पास की है। 12 मई को चयनित स्कूल में पास विद्यार्थियों को संबंधित दस्तावेज लेकर पहुंचना है। इसके लिए सूचना जारी कर दी गई है।
- जसबीर दलाल, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, झज्जर