झज्जर। मिशन अहीर रेजिमेंट रथ यात्रा गुजरात के सूरत से झज्जर पहुंची। यहां पहुंचने पर यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा में हरीश और उत्तम आदि मौजूद रहे। अहीर रेजिमेंट के मुद्दे को वक्ताओं ने कहा कि हमारा मिशन सक्रिय है और पूरे हरियाणा के गांव-गांव जाकर अहीर समाज को एकत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। अहीर रेजिमेंट के लिए 11 अगस्त से दोनों खेड़की दोला से सूरत, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, झारखंड, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल, लद्दाख, जम्मू कश्मीर, पंजाब और हरियाणा में पंचकुला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, पानीपत, जींद व झज्जर में चमनपुरा, रामपुरा, झज्जर, मारोत, भिंडावास, शाहजहांपुर, कोयलपुर, चढ़वाना से सुलोदा में पहुंची। इस अवसर पर अखिल भारतीय यादव महासभा अहीर के प्रांतीय अध्यक्ष राव धर्मपाल व अखिल भारतीय यादव महासभा अहीर के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र दरोगा व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।