फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Missing woman's body identified

लापता महिला के शव की हुई पहचान

Tue, 22 Mar 2022 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Missing woman's body identified
झज्जर। अकेहड़ी मदनपुर गांव में स्थित जवाहरलाल नेहरू कैनाल के पंप हाउस पर 18 मार्च को मिले महिला के शव की पहचान चरखी दादरी निवासी मुकेश (45) पत्नी ओमप्रकाश के रूप में हुई है। मृतका की बेटी के बयान पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सोमवार को सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतका की बेटी ने बताया कि मां फिलहाल भिवानी में रहती थी। वह 17 मार्च को संदिग्ध अवस्था में लापता हो गई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को अकेहड़ी मदनपुर में जवाहर लाल नेहरू कैनाल के पंप हाउस पर कार्यरत कर्मचारियों को पानी में एक महिला का शव तैरता हुआ दिखाई दिया था। इसकी सूचना साल्हावास पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम व पहचान के लिए सामान्य अस्पताल भेजवाया। महिला की हत्याकर शव नहर में फेंका गया था। महिला के माथे पर गहरे चोट के निशान थे। साल्हावास पुलिस का कहना है कि जब पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुपों में डाला तो रोहतक के सामण पुट्ठी से महिला की बेटी ने पुलिस को रविवार को सूचना दी थी कि शव उसकी मां का है। सोमवार को बेटी ज्योति परिजनों के साथ सामान्य अस्पताल पहुंची। महिला के शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि उसकी हत्या किसने और क्यों की है। महिला भिवानी से किन हालातों में लापता हुई है।
विज्ञापन

इंसेट
- मोबाइल से खुल सकता है मामले का राज
साल्हावास पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पुलिस प्रशासन की तरफ से महिला के मोबाइल की डिटेल खंगाली जा रही है कि अंतिम बार किस से बात हुई थी। महिला के मोबाइल की लोकेशन क्या रही। पुलिस का मानना है कि महिला के मोबाइल डिटेल मौत का राज खोल सकती है। पुलिस का कहना है कि महिला के लापता होने के बारे में भी परिजनों ने पुलिस को शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वर्जन
महिला के शव की पहचान हो गई है। बेटी के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का सुराग लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - रामकरण दहिया, निरीक्षक, थाना प्रभारी, साल्हावास।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed