फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Misdeed with Delhi girl in Haryana

हरियाणा में दिल्ली की युवती से दुष्कर्म: पीड़िता ने लगाया ब्लैकमेल करने का आरोप, केस दर्ज

Sun, 14 Sep 2025 11:07 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी बहादुरगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 14 Sep 2025 11:07 PM IST
सार

पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली निवासी एक युवती ने बताया है कि वह सेक्टर-6 थाना क्षेत्र में एक ट्रेडिंग कंपनी में काम करती थी। पीड़िता का आरोप है कि ट्रेडिंग कंपनी के संचालक ने 20 दिन पहले उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया और उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए।

विज्ञापन
Misdeed with Delhi girl in Haryana
दुष्कर्म। - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

दिल्ली निवासी एक युवती ने थाना सेक्टर-6 में चार लोगों के खिलाफ उसके साथ दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर ब्लैक मेल करने के आरोप लगाए हैं। इनमें एक महिला भी शामिल है। शिकायत पर थाना सेक्टर-6 पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली निवासी एक युवती ने बताया है कि वह सेक्टर-6 थाना क्षेत्र में एक ट्रेडिंग कंपनी में काम करती थी।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि ट्रेडिंग कंपनी के संचालक ने 20 दिन पहले उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया और उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए जबकि उसके पार्टनर ने एक वीडियो बनाई। पीड़िता ने बताया कि बाद में उन्होंने यह वीडियो उसे दिखाई और ब्लैकमेल करने लगे।
विज्ञापन


इसके बाद उनके एक और साथी ने उसे वह वीडियो दिखाई और ऑफिस में अकेली पाकर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला जैसे-तैसे वहां से बचकर भाग निकली। इसके बाद ट्रेडिंग कंपनी के संचालक ने उसे फोन कर कार्यालय बुलाया। यहां पहले से मौजूद एक महिला ने उससे मारपीट की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़िता ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। जांच अधिकारी सेक्टर- 6 थाना प्रभारी दीपक कुमार का कहना है कि महिला की ओर से जो शिकायत दी गई है उस पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: Haryana Crime: चार नशा तस्करों पर कार्रवाई, पुलिस ने 1.46 करोड़ की अवैध संपत्ति की जब्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed