फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Miscreants snatched the bike at gunpoint

Jhajjar-Bahadurgarh News: पिस्तौल के बल पर बाइक छीन ले गए बदमाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Miscreants snatched the bike at gunpoint
बहादुरगढ़। सेक्टर-2 के पास बदमाश पिस्तौल के बल पर एक युवक से बाइक छीन ले गए। बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद युवक से बोले दो घंटे के बाद बाइक मेट्रो स्टेशन के नीचे मिलेगी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-7 निवासी मनु ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। कुछ रोज पहले वह अपनी ड्यूटी खत्म करके रात को घर लौट रहा था। जब वह सेक्टर-2 से गुजर रहा था तो उसके आगे उसके चाचा लड़का निखिल चल रहा था। इसी बीच एक युवक आया और उसकी बाइक रुकवा ली। आरोप है कि उक्त युवक ने उसके पेट पर पिस्तौल लगा दी। तभी पीछे से दो और युवक आ गए। उन्होंने उसे बाइक से नीचे उतार दिया और बाइक छीन कर ले गए। मनु के मुताबिक, बदमाशों ने जाते-जाते कहा कि दो घंटे के बाद बाइक मेट्रो स्टेशन के नीचे मिलेगी। इसके बाद उसने अपने मामा प्रवीन के पास फोन किया और फिर मेट्रो स्टेशन के पास पहुंच गए। उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने पुलिस को लूट के बारे में बताया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed