{"_id":"58373f354f1c1b663a13b499","slug":"minister-birender-singh-minister-birender-singh-in-bahadurgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर छोटूराम से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी : बीरेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर छोटूराम से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी : बीरेंद्र सिंह
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़
Updated Fri, 25 Nov 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
चौ. बीरेंद्र सिंह
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि युवाओं को किसानों के मसीहा रहे चौ. छोटूराम के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। वे यहां सर छोटूराम जयंती समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने राज्य के उद्योग एवं वन मंत्री विपुल गोयल, विधायक नरेश कौशिक, उचाना से विधायक प्रेमलता के साथ शहर की छोटूराम धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की।
विज्ञापन
5000 गांवों से किया जाएगा एक-एक किलोग्राम लोहे का संग्रह
केंद्रीय मंत्री ने जनसमूह को संबोधित किया कि दीनबंधु सर छोटूराम किसी जाति, धर्म विशेष के नेता नहीं थे, बल्कि पूरे राष्ट्र के नवनिर्माण में उनका अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि गढ़ी सांपला गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ छोटूराम विचार मंच के सहयोग से दीनबंधु सर छोटूराम की विशाल प्रतिमा लगाई जाएगी।
विज्ञापन
करीब 65 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण दो करोड़ की लागत से होगा। पांच हजार गांवों से एक-एक किलोग्राम लोहे का संग्रह करते हुए प्रतिमा का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगले चार माह के अंतराल में विशाल कार्यक्रम का आयोजन कर प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने क्षेत्र के लोगों को बधाई दी कि केंद्र और प्रदेश सरकार के सांझे प्रयास से बहादुरगढ़ क्षेत्र का रूप बदल रहा है और यह क्षेत्र के लिए गौरव की बात है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में बहादुरगढ़ देश की राजधानी के साथ विकास में कदमताल करने लगा है।
मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि किसी भी विकास की सबसे मजबूत कड़ी शिक्षा है और सर छोटूराम ने शिक्षण संस्थानों को खोलते हुए समाज को शिक्षित करने की पहल की। उन्होंने कहा कि धर्मशाला समिति की ओर से जो भी जिम्मेवारी उन्हें सौंपी जाएगी, वे उसे बखूबी निभाएंगे।
कार्यक्रम में विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि सामाजिक संस्थाएं किसी व्यक्ति विशेष की नहीं होती। हर वर्ग की भागीदारी ही समाज को नई दिशा देती है। उन्होंने चौ. बीरेंद्र सिंह, विपुल गोयल और प्रेमलता का हलके के जनप्रतिनिधि के तौर पर शहर पहुंचने पर अभिनंदन किया। विधायक कौशिक ने धर्मशाला समिति को डी प्लान से पांच लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर समाजसेवी पहलवान वीरेंद्र बुल्लड़ समेत कई लोगों को सम्मानित किया गया। उचाना से विधायक प्रेमलता ने भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया और दीनबंधु सर छोटूराम को अपना प्रेरणास्रोत बताया। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र दलाल, धर्मशाला के प्रधान मास्टर सज्जन सिंह दलाल, डॉ. चंद्र केतु, बलबीर सिंह, युद्धवीर भारद्वाज, प्रदीप कौशिक, अनिल सरपंच शाहपुर, एडवोकेट जगशेर कादियान सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।