फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Mind and body gets purified by listening to Srimad Bhagwat Katha: Krishnacharya

श्रीमद्भागवत कथा सुनने से मन और तन शुद्ध हो जाता है : कृष्णाचार्य

Sun, 14 Jan 2024 04:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 14 Jan 2024 04:12 PM IST
विज्ञापन
Mind and body gets purified by listening to Srimad Bhagwat Katha: Krishnacharya
बहादुरगढ़। शहर के रेलवे रोड स्थित पर पुराना वैश्य हाई स्कूल प्रांगण में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं श्री गौदांबा महोत्सव में स्वामी कृष्णाचार्य महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने से मन, तन सब शुद्ध हो जाता है।
विज्ञापन

श्री राधा कृष्ण सेवा समिति बहादुरगढ़ व श्री वैष्णव महिला मंडल की ओर से आयोजित कथा में उत्तराखंड पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी श्रीकृष्णाचार्य महाराज अपनी मधुर वाणी से कथा का रसपान करवा रहे हैं। भारत विकास परिषद बहादुरगढ़ शाखा अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कथा में विशेष तौर पर शिरकत की। उन्होंने कथावाचक पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी कृष्णाचार्य महाराज से आशीर्वाद लिया। उनका आयोजकों ने सम्मान किया। भागवत कथा सुनने वाले इंसान को सुख व शांति की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागत कथा सुनने से हमारे जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं और इसको सुनने से मन में आध्यात्मिक विकास होता है। प्रवीण शर्मा ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा में जीवन का सार तत्व मौजूद है। आवश्यकता है निर्मल मन और स्थिर चित के साथ कथा श्रवण करने की। भागवत श्रवण से मनुष्य को परम आनंद की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि कथा के श्रवण से जन्म जन्मांतर के विकार नष्ट होकर प्राणी मात्र का लौकिक व आध्यात्मिक विकास भी होता है। कथा के श्रवण से पूरी मानव जाति का कल्याण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed