फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Middle-aged man murdered with sharp weapon in Jhajjar, case registered against unknown person

झज्जर में तेजधार हथियार से अधेड़ की हत्या: जिस प्लाट में सो रहा था उसकी चारदीवारी पर था विवाद, केस दर्ज

Fri, 31 May 2024 11:34 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 31 May 2024 11:34 AM IST
सार

मृतक गजे सिंह राणा निवासी सुंदरहेटी खेतीबाड़ी का काम करता था। वीरवार रात को वह पशुओं के पास प्लाट में सो रहा था। रात करीब 10 बजे तक वह सही सलामत था। उसके बाद गजे सिंह पर किसी ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Middle-aged man murdered with sharp weapon in Jhajjar, case registered against unknown person
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झज्जर के गांव सुंदरहेटी में वीरवार रात लगभग दस बजे पशुओं के पास सो रहे एक अधेड़ व्यक्ति की तेजधार हथियार से वार कर की हत्या कर दी। मृतक गजे सिंह गांव सुंदरहेटी का रहने वाला था। शुक्रवार सुबह सूचना मिलने पर थाना साल्हावास पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल झज्जर में भिजवा दिया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियों व दो बेटों को छोड़कर गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गजे सिंह राणा निवासी सुंदरहेटी खेतीबाड़ी का काम करता था। वीरवार रात को वह पशुओं के पास प्लाट में सो रहा था। रात करीब 10 बजे तक वह सही सलामत था। उसके बाद गजे सिंह पर किसी ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मुंह पर तेजधार हथियार के निशान मिले हैं। 
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह जब झाड़ू निकाल रही बेटी ने चारपाई के पास बड़े खून के छिंटे देखें तो सन रह गई। उसने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने आकर देखा तो घर में कोहराम मच गया था, क्योंकि किसी ने देर रात गजे सिंह की हत्या तेजधार हथियार से काटकर कर दी थी। सूचना मिलने पर साल्हावास थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस प्लाट में सो रहा था उसकी चारदीवारी को भी लेकर चल रहा विवाद
मृतक गजे सिंह जिस प्लांट में सोया हुआ था, उस प्लाट की तीन तरफ कोई दीवार नहीं है। प्लाट की चारदीवारी को लेकर भी गजे सिंह का अपने ही परिजनों के साथ मनमुटाव चल रहा था इसके अलावा खेत का जमीनी विवाद भी परिजनों के साथ चला हुआ है।


2015 में भी हुआ था हमला
2015 में भी गजे सिंह के ऊपर कातिलाना हमला हो चुका है, जिसमें उन्हें के परिवार के लोगों पर धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया हुआ है। उस मामले में भी गजे सिंह को गंभीर चोटें लगी थी और बड़ी मुश्किल से बच पाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed