फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   metro will run from 10 september, metro

बहादुरगढ़ को 10 सितंबर से मिलेगी मेट्रो की सेवा

Thu, 03 Sep 2020 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
metro will run from 10 september, metro
बहादुरगढ़। शहर के लोगों को मेट्रो की सेवाएं बहाल होने के तीसरे चरण में 10 सितंबर से मिलेंगी। पहले दिन केवल चार घंटे सुबह और चार घंटे शाम के समय और दूसरे दिन 11 सितंबर को छह घंटे सुबह और छह घंटे शाम को सेवा रहेगी। इसके बाद 12 से संपूर्ण सेवा बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन ने मेट्रो की समय सारिणी जारी कर दी है। सभी लाइनों पर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं 7 से 12 सितंबर के बीच पांच चरणों में बहाल की जाएंगी। डीएमआरसी ने केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के निर्देश के मुताबिक, ग्रीन लाइन पर मेट्रो सेवा 10 सिंतबर से बहाल करने का निर्णय लिया है। बहादुरगढ़ का ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन इस लाइन का अंतिम मेट्रो स्टेशन है। यह लाइन दिल्ली के कीर्तिनगर और इंद्रलोक सेे शुरू होती है। इस लाइन पर कुल 23 स्टेशन हैं। मेट्रो अधिकारियों ने बताया कि इस लाइन पर 10 सिंतबर को सुबह 7 से 11 बजे तक और दोपहर बाद 4 से 8 बजे तक सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। उसके अगले दिन 11 सितंबर को छह घंटे सुबह और छह घंटे शाम को गाड़ियां चलेंगी।
विज्ञापन

मेट्रो द्वारा जारी सूचना के अनुसार, रेड लाइन पर रिठाला से शहीद स्थल तक और वायलेट लाइन पर कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन तक भी 10 सितंबर से इसी समय सारिणी के अनुसार गाड़ियां चलेंगी। सेवा बहाली का पहला चरण 7 सितंबर से है। इस दिन येलो लाइन पर समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर तक और गुरुग्राम मेट्रो सेवा बहाल होगी। जबकि ब्ल्यू लाइन पर द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रानिक सिटी/वैशाली और पिंक लाइन पर मजलिस पार्क से शिव विहार तक मेट्रो सेवा 9 सितंबर को बहाल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथे चरण में 11 सितंबर को मजेंटा लाइन पर जनकपुरी से बोटोनिकल गार्डन तक और द्वारका से नजफगढ़ लाइन पर गाड़ियां आरंभ होंगी। इस लाइन पर पहले दिन सुबह 7 से एक और शाम को 4 से 10 तक सेवा रहेंगी। पांचवें चरण में 12 सितंबर को नई दिल्ली से द्वारका तक एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो बहाल होगी। इस लाइन पर पूरा दिन सुबह 6 से 11 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

अनलाक-4 में सभी मेट्रो स्टेशनों के 38 फीसदी गेट ही खुलेंगे। जबकि ग्रीन लाइन के कुल 42 में से 21 गेट खुलेंगे। लिफ्ट को एक बार में केवल तीन यात्री ही इस्तेमाल कर सकेंगे। सभी मेट्रो कर्मचारियों और यात्रियों को फेस मास्क लगाना अनिवार्य रहेगा। कोरोना वायरस फैसले की आशंका के चलते किसी भी यात्री को टोकन नहीं मिलेगा। सभी को स्मार्ट का प्रयोग करना होगा और स्मार्ट कार्ड भी आनलाइन ही रिचार्ज किया जा सकेगा। फिलहाल डीएमआरसी ने दो सप्ताह के लिए नियमावली तैयार की है। इस अवधि में हालात की समीक्षा करके नियमों में बदलाव भी किया जा सकता है। सामान्य दिनों में गाड़ियां स्टेशनों पर 10 से 20 सेकंड तक ठहरती थी। लेकिन नई व्यवस्था के तहत हरेक गाड़ी हरेक स्टेशन पर 30 सेकंड तक ठहरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed