फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Metro Station will be in special design

खास शैली के बनेंगे मेट्रो स्टेशन

Wed, 24 Jun 2015 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ (शील भारद्वाज) बहादुरगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/ (शील भारद्वाज) बहादुरगढ़ Updated Wed, 24 Jun 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन

मुंडका-बहादुरगढ़ लाइन पर बनने वाले सभी मेट्रो स्टेशन दिल्ली के दूसरे स्टेशनों की तरह सभी सुविधाओं से युक्त तो होंगे ही, आकर्षक बनाए जाएंगे। करीब 11.2 किलोमीटर के इस कारिडोर पर सभी स्टेशनों की छतें फ्लोटिंग व इंटीरियर चमकदार होगा।

विज्ञापन


दिल्ली की इंद्रलोक-मुंडका लाइन की यह सारी एक्सटेंशन लाइन एलिवेटिड होगी। जिसके वर्ष-2016 के अंत तक बन जाने की संभावना है। इस लाइन पर कुल सास स्टेशन होंगे और सभी एलिवेटिड होंगे।
विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन ने इन स्टेशनों की छतें यूनीक बनाने की तैयारी की है। यानी इन स्टेशनों में दूसरे स्टेशनों के मुकाबले कई नई खासियत रहेंगी। इनकी छतें फ्लैट शेप में बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएमआरसी के सीपीआरओ अनुज दयाल के मुताबिक, वृक्ष के आकार में बनने वाले इन छतों के पिलर स्टेशन के ढांचे में अलग ही नजर आएंगे।

मेट्रो अधिकारी बताते हैं कि दूसरे स्टेशनों की तुलना में ये स्टेशन ज्यादा सुगठित व ज्यादा रोशनी वाले होंगे, यानी अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेशन होने का अनुभव कराएंगे।

निगम इंजीरियरों के मुताबिक, स्टेशन का डिजाइन इस तरह बनाया गया है जिससे पर्याप्त वेंटिलेशन और दिन की रोशनी रहे। इनकी ऊंचाई कारिडोर से दुगनी रखी जाएगी। स्टेशनों के भीतरी भाग को जीवंत रंगों से सजाया जाएगा। लिफ्टों में चमकदार लाल रंग इस्तेमाल किया जाएगा, जबकि छतों में लगने वाले लोहे के पोर्टल पीले रहेंगे।

लिफ्ट को हाइलाइट करने के लिए इनके मत्थे को लाल रंग के टेराकोटा से सजाया जाएगा। अनुज दयाल के अनुसार, स्टेशन पर सीढिय़ां और स्वचालित सीढिय़ां भी खास तरह की बनाई जाएंगी। स्टेशन के फर्श कोटा और ग्रेनाइट पत्थर की बनेंगी और छतों में प्राचीन सफेद पत्थर लगाया जाएगा।


डेढ़ लाख लोग करेंगे सफर
यह पूरा कारिडोर राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्ली-रोहतक रोड पर बनेगा। इस लाइन पर दिल्ली की सीमा में मुंडका औद्योगिक क्षेत्र, घेवरा, टीकरी कलां व टीकरी बार्डर और बहादुरगढ़ की सीमा में एमआइई, बस स्टैंड और सिटी पार्क स्टेशन बनाए जा रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, 2016 में इस लाइन पर हर रोज करीब 1,42,527 लोग सफर करेंगे। जबकि 2021 में यह संख्या बढ़कर 1,97,160 यात्री प्रतिदिन हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed