फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Metro line from Bahadurgarh to Asoda got approval: Arvind Sharma

बहादुरगढ़ से आसौदा तक मेट्रो लाइन को मिली मंजूरी : अरविंद शर्मा

Thu, 08 Feb 2024 04:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 08 Feb 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Metro line from Bahadurgarh to Asoda got approval: Arvind Sharma
बहादुरगढ़। रोहतक के सांसद अरविंद शर्मा ने कहा कि बहादुरगढ़ से आसौदा तक मेट्रो लाइन के विस्तार को मंजूरी मिल गई है। इसका काम जल्द ही शुरू होने वाला है।
विज्ञापन

सांसद अरविंद शर्मा बहादुरगढ़ में वरिष्ठ भाजपा नेता भीम सिंह प्रणामी के कार्यालय पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने भाजपा की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से मुलाकात की। सांसद अरविंद शर्मा ने बुधवार को बहादुरगढ़ शहर के साथ-साथ चलो गांव की ओर अभियान के तहत कई गांवों का दौरा किया। सांसद शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में सरकार द्वारा किए गए विकास कार्य भी गिनवाए।

सांसद डॉ. शर्मा ने बताया कि बहादुरगढ़ से आसौदा तक मेट्रो रेल लाइन के विस्तार को मंजूरी मिल गई है और जल्द ही इसका काम भी शुरू होने वाला है। वह इस मेट्रो लाइन परियोजना को सांपला तक ले जाने की कोशिश में जुटे हुए हैं और अगले चरण में यह संभव भी हो सकता है। इतना ही नहीं नजफगढ़ से ढांसा बॉर्डर तक भी मेट्रो का काम उन्होंने जल्द शुरू होने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि रोहतक लोकसभा क्षेत्र में केंद्र सरकार की काफी योजनाएं सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने में लगी हुई है। जी-20 के दौरान भी प्रधानमंत्री मोदी का पूरा फोकस मेहमानों को भी मोटा अनाज परोसने पर था। ताकि छोटे किसान भी मोटा मुनाफा कमा सके क्योंकि मोटा अनाज सिर्फ वही किसान पैदा करते हैं जिनके खेतों में सिंचाई योग्य पानी नहीं पहुंच पाता। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और उनके समाधान के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed