फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Met with MP for e-tendering of school building

Jhajjar-Bahadurgarh News: विद्यालय भवन की ई टेंडरिंग के लिए सांसद से की मुलाकात

Sun, 01 Oct 2023 01:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Met with MP for e-tendering of school building
साल्हावास। क्षेत्र के गांव भूरावास स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की विद्यालय प्रबंधन समिति ने शनिवार को रोहतक लोकसभा के सांसद अरविंद शर्मा के दिल्ली स्थित निवास स्थान पर मिले। उन्होंने हरियाणा सरकार द्वारा अनुमोदित विद्यालय की नई बिल्डिंग का निर्माण जल्द शुरू करवाने की मांग रखी। विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान सतवीर सिंह, गजे सिंह, धर्मवीर एवं विजय कुमार सांसद के निवास स्थान पर पहुंचे। प्रबंधन समिति के सदस्य गजे सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार ने विद्यालय की नई बिल्डिंग के लिए राज्य मुख्यालय से 8:50 करोड़ रुपये की राशि पास की हुई है, लेकिन बिल्डिंग की अभी ई टेंडरिंग नहीं हुई है। इस कारण विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुराने भवन में ही कक्षाएं लगाई जा रही हैं। विद्यालय प्रबंधन समिति को सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा ने जल्दी ही ई-टेंडरिंग शुरू करवाने व नए विद्यालय भवन का निर्माण जल्द करवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed