फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   merit list of graduate classes canceled, will be issued again

स्नातक कक्षाओं की मेरिट लिस्ट रद्द, दोबारा जारी होगी

Mon, 13 Sep 2021 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
merit list of graduate classes canceled, will be issued again
शहर के नेहरू कॉलेज में मेरिट लिस्ट देखता छात्र। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। उच्चतर शिक्षा विभाग ने हरियाणा के विभिन्न कॉलेजों की स्नातक कक्षाओं की शनिवार को जारी की गई सभी मेरिट लिस्टों को रद्द करके वापस ले लिया है। सभी कक्षाओं की नई मेरिट लिस्ट रविवार की रात को जारी किए जाने की सूचना विभाग की तरफ से कॉलेजों को दी गई है।
विज्ञापन

वहीं फीस भरने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 18 सितंबर कर दिया गया है। फीस डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन भरी जा सकती है। इसके अलावा कॉलेज में कैश देकर ऑफलाइन फीस भरने का विकल्प भी दिया गया है। ऑनलाइन फीस भरने के लिए विद्यार्थियों को उच्चतर शिक्षा विभाग के प्रवेश पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय, झज्जर में बीए की 480, बीकॉम की 160 बीएससी नॉन मेडिकल की 300, बीएससी मेडिकल की 80, बीबीए की 80 तथा बीसीए की 80 सीट हैं। कॉलेज में 1180 सीटों के लिए 2080 आवेदन आए थे।
विज्ञापन

शुल्क जमा कराने की प्रक्रिया हो गई थी शुरू
शनिवार को विभिन्न कक्षाओं की मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए शुल्क जमा कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इस दौरान मेरिट लिस्ट दोबारा से जारी करने के आए संदेश के बाद यह प्रक्रिया भी रुक गई है। अगर रात के समय मेरिट लिस्ट जारी हुई तो सोमवार से यह प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने व मेरिट लिस्ट कम बच्चों की जारी होने की वजह से विभाग ने सभी मेरिट लिस्ट रद्द कर दी गई हैं। रात के समय दोबारा से सूची जारी होने की संभावना है।
- डॉ. अमित भारद्वाज, मीडिया प्रभारी, नेहरू कॉलेज, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed