फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Mercury reaches 41 degrees, heat will haunt for one more week

Jhajjar-Bahadurgarh News: 41 डिग्री पहुंचा पारा, एक सप्ताह ओर सताएगी गर्मी

Sat, 10 Jun 2023 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 10 Jun 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Mercury reaches 41 degrees, heat will haunt for one more week
साल्हावास/ झज्जर। गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। गर्म हवाओं से लोग बेहाल रहे। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह वीरवार तक लोगों को गर्मी सताएगी। इसके बाद मौसम बदलेगा। बूंदाबांदी के साथ तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन

शुक्रवार को हवा की गति 18 किलोमीटर प्रति घंटा रही तो वहीं हवा में नमी 29 फीसदी रही। दिनभर मौसम साफ रहा लेकिन शाम के समय हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद लोगों को गर्मी से निजात मिली। वीरवार की बजाय शुक्रवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान में दो डिग्री बढ़ोतरी होने के साथ न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई जा रही है। लोगों को गर्मी के मौसम में लोग जगह-जगह छबील लगाकर मीठा व ठंडा पानी भी पीला रहे हैं।
विज्ञापन

गर्मी के बढ़ते हुए कहर के कारण बाजारों में शीतल पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई है। इन दिनों कोल्डड्रिंक, नारियल पानी, शिकंजी, छाछ आदि की मांग निरंतर बढ़ते हुए दिखाई दे रही है। लोग गर्मी से बचने के लिए अधिक से अधिक मात्रा में पानी का प्रयोग कर रहे हैं । वहीं गर्मी से बचने के लिए लोग दोपहर के समय सिर पर कपड़ा ढक कर या छाता लेकर निकल रहे हैं। आने वाले दिनों में गर्मी का और अधिक प्रकोप दिखाई दे सकता है। डॉक्टर संजीव हसीजा ने बताया कि एक बार फिर से गर्मी बढ़ गई है। इस लिए घर से निकलने से पहले गर्मी से बचाव के लिए कपड़ा आदि से शरीर को ढक कर बाहर निकले। शीतल पेय पदार्थों का सेवन अधिक करें। अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए। धूप में बाहर जाने से यथा संभव बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed