फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Mercury reached 42 degrees, electricity consumption increased by seven lakh units

42 डिग्री पहुंचा पारा, बिजली की खपत सात लाख यूनिट बढ़ी

Mon, 11 Apr 2022 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Mercury reached 42 degrees, electricity consumption increased by seven lakh units
उफ से गर्मी... गर्मी से बचने के लिए बेरी रोड पर मानर में नहाते बच्चे। संवाद - फोटो : Jhjhar
अप्रैल महीने में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। जिसके कारण जनजीवन भी प्रभावित होने लगा है। एसी कूलर चलने से बिजली की खपत भी छह से सात लाख यूनिट प्रतिदिन बढ़ गई है। इस कारण बिजली कटौती भी शुरू हो गई है। जिससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

गर्मी के सीजन में अभी अप्रैल के महीने के दस दिन ही बीते हैं, लेकिन जून की तरह गर्म हवाएं चल रही हैं।
पिछले साल तापमान अप्रैल में 40 डिग्री सेल्सियस से कम था, लेकिन इस बार 42 से 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच रहा है। दोपहर से पहले ही लोग गर्मी से बचने के लिए अपने चेहरे पर कपड़ा बांध कर चल रहे हैं।
विज्ञापन

गर्मी से बचने के लिए लोग दोपहर के समय घरों से बहुत आवश्यक होने पर ही निकल रहे हैं, क्योंकि गर्मी ज्यादा होने से बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है। न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- क्या करें क्या न करें
फिजिशियन के डॉ संजीव हसिजा का कहना कि
-धूप में जाने से बचें, जरूरी हो तभी जाएं
- पूरे शरीर को कपड़े से ढ़ककर ही बाहर निकलें।
- पानी पीकर ही घर से बाहर जाएं
-बाहर का तला भुना खाने से बचें
-साफ-सफाई का ध्यान रखें, साफ पानी पिएं
वर्जन
गर्मी के मौसम में बिजली का खपत बढ़ जाती है क्योंकि गर्मी से बचने के लिए लोग पंखे, कूलर व एसी का प्रयोग करते हैं। जिससे बिजली की खपत ज्यादा बढ़ती है। वहीं बिजली निगम का प्रयास है कि लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके।
- जेएस नारा, एसई, उतर हरियाणा वितरण निगम, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed