फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Mercury reached 37 degree Celsius, expected to cross 40 after 15

Jhajjar-Bahadurgarh News: 37 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, 15 के बाद 40 पार होने के आसार

Wed, 12 Apr 2023 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Mercury reached 37 degree Celsius, expected to cross 40 after 15
झज्जर / साल्हावास। अप्रैल के महीने में ही जून जैसी गर्मी शुरू हो गई है। मंगलवार को तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तेज धूप और गर्मी से लोग बेहाल हो गए। लोगों ने कूलर निकल लिए और एसपी भी चलाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने 15 अप्रैल को तापमान 40 डिग्री पहुंचने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

क्षेत्र में मार्च में 20 मार्च से 25 मार्च तक बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि हुई थी। जिसके बाद मौसम में काफी ठंडक हो गई थी। तापमान में काफी गिरावट हो गई थी लेकिन अप्रैल की शुरूआत भीषण गर्मी से हुई है। बढ़ती गर्मी के कारण लोगों ने कूलर पंखे बाहर निकल लिए हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। गर्मी की वजह से लोग परेशान रहे। चिलचिती धूप में लोगों का बुरा हाल था। मौसम विभाग ने शुक्रवार से फिर से तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। 15 अप्रैल को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस होने की उम्मीद जताई है। 15 अप्रैल के बाद तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर जाएगा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार बढ़ते तापमान का मुख्य कारण 13 अप्रैल से अरब सागर में प्रति चक्रवात बनना बताया जा रहा है। प्रति चक्रवात के समय हवाएं धरातल से समुद्र की तरफ चलती है, जिसकी वजह से वातावरण में नमी आती है और मौसम शुष्क हो जाता है। इससे तापमान में भी बढ़ोतरी आती है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव को ये चक्रवात कम कर देता है। प्रति चक्रवात के कारण तापमान में 5 से 7 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों की अपेक्षा मैदानी इलाकों में तो गर्मीं ने अपना तेवर दिखाना शुरु कर दिया है। प्रति चक्रवात के समय हवाएं धरातल से समुंद्र की तरफ चलती है, जिसकी वजह से वातावरण में नमी आती है और मौसम शुष्क हो जाता है। इससे तापमान में भी बढ़ोतरी आती है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव को ये कम कर देता है। प्रति चक्रवात की वजह से पश्चिमी विक्षोभ का असर भी कम होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वर्जन
पिछले साल अप्रैल के तापमान को देखते हुए इस बार फिलहाल तापमान ठीक है। इतने तापमान के कारण जनजीवन पर कोई विपरीत असर पड़ने वाला नहीं है। अगर गर्मी और अधिक बढ़ती है तो लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी।
- डॉ ईश्वर सिंह, तकनीकी अधिकारी, कृषि एंव किसान कल्याण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed