{"_id":"643c576a7a183f71160aa7a4","slug":"mercury-crossed-41-rain-on-18th-chances-of-thunderstorm-on-19th-jhjhar-news-c-17-1-125033-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पारा 41 पार, 18 को बारिश, 19 को आंधी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पारा 41 पार, 18 को बारिश, 19 को आंधी के आसार
Mon, 17 Apr 2023 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 17 Apr 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लगातार गर्मी के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। रविवार को तापमान 41 डिग्री पहुंच गया। हल्की लू भी चली। दोपहर में गर्म हवाओं से लोगों का बुरा हाल रहा। हीट स्ट्रोक का डर सता रहा है। हालांकि मौसम विभाग के अधिकारियों ने 18 अपै्रल मंगलवार को हल्की बारिश व बूंदाबांदी की संभावना जताई है। जिसके बाद कुछ राहत की उम्मीद है। चिकित्सकों ने लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है।
यदि बारिश होती है तो तापमान फिर से नीचे की तरफ आएगा और लोगों को गर्मी से दो-तीन दिनों तक राहत मिलेगी। रविवार को न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री पर पुहंच गया। रविवार को आसमान पूरी तरह साफ रहा। आसमान में सूर्य देव तेज के साथ चमकते रहे। दोपहर को गर्म हवाएं चल रही थी। जिससे लोगों को लू का अहसास हुआ। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने बचाव शुरू कर दिया है। बाहर निकलते वक्त लोग अपने मुंह व सिर को ढक रहे हैं। सोमवार को भी अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 21 व 22 डिग्री तक रह सकता है। 18 अपै्रल को दोपहर बाद हल्की बारिश और बूंदाबांदी के आसार मौसम विभाग की तरफ से लगाए गए हैं। 19 अप्रैल को गर्जना के साथ आंधी चलने की भी संभावना हे। आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश हो सकती है। 20 अपै्रल को भी बादल छाए रहने की संभावना है। बहादुरगढ़ में प्रदूषण का स्तर भी धीरे-धीरे ऊपर की ओर चढ़ रहा है। हालांकि अभी यह खतरनाक स्तर पर नहीं है। रविवार को बहादुरगढ़ में एक्यूआई 182 दर्ज किया गया।
-फोटो 56 : रेलवे स्टेशन के पास धूप से बचने का प्रयास करती युवतियां।
-- -- -- -- -- -- -- --