फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Meeting Held at Chhoturam Dharamshala Regarding the Sadbhav Yatra

Jhajjar-Bahadurgarh News: सद्भाव यात्रा को लेकर छोटूराम धर्मशाला में की बैठक

Thu, 16 Apr 2026 03:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 16 Apr 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
Meeting Held at Chhoturam Dharamshala Regarding the Sadbhav Yatra
फोटो-54: बहादुरगढ़ की छोटूराम धर्मशाला में बैठक के दौरान लोगों को यात्रा का न्योता देते पूर्व के
बहादुरगढ़। कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में 18 और 19 अप्रैल को बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने वाली सद्भाव यात्रा को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह बुधवार को बहादुरगढ़ पहुंचे। उन्होंने अपने समर्थकों व कार्यकर्ताओं से इस यात्रा में भारी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन


इस दौरान चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य सामाजिक सद्भाव को मजबूत करना और समाज में फैली धार्मिक व जातिगत वैमनस्यता को खत्म करने का संदेश देना है। इसके लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने और कार्यक्रम को सफल बनाने पर उन्होंने जोर दिया।
विज्ञापन


यात्रा की सफलता को लेकर शहर की छोटूराम धर्मशाला में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ओमप्रकाश धनखड़ ने की जिसमें यात्रा के रूट और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि सद्भाव यात्रा 18 अप्रैल को गांव जसौर खेड़ी, आसौदा, बराही और सांखोल होते हुए बहादुरगढ़ शहर में प्रवेश करेगी। वहीं 19 अप्रैल को यात्रा सराय, लोवा माजरा, डाबोदा, मेहंदीपुर, टांडाहेड़ी और मांडौठी गांवों से गुजरते हुए संपन्न होगी।


बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, कैप्टन मान सिंह दलाल, लीला पहलवान, बिजेंद्र सरपंच, प्रदीप कौशिक, परमजीत दलाल, प्रोफेसर चरण सिंह, धनराज तहलान, मनोज राठी, अनीश दलाल, बिजेंद्र जून, जंगशेर कादियान, प्रवीण छिल्लर, कृष्ण पहलवान, आकाश राठी, सज्जन दलाल, वेद प्रकाश ढुल, प्रकाश राठी, राजेश, प्रदीप सांगवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed