फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   meeting, 15 complains solved, electricity problem, jhajjar

सीजीआरएफ की टीम ने किया 15 शिकायतों का निपटारा

Sat, 18 Jul 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
meeting, 15 complains solved, electricity problem, jhajjar
शिकायत लेकर पहुंचे किसान। - फोटो : Jhjhar
झज्जर। बिजली निगम के कार्यालय में शुक्रवार को सीजीआरएफ की टीम ने उपभोक्ताओं की समस्याओं का निपटारा किया। बैठक में 18 उपभोक्ता अपनी समस्या लेकर पहुंचे। टीम के चेयरमैन रामकिशन शर्मा, मेंबर जीतू राम व नीलम ने 15 शिकायतों का अधिकारिक तौर पर निर्देश देकर निपटारा किया। वहीं किलोई गांव से पट्टे पर जमीन लेकर मछली पालन करने वाले राजीव कुमार पुत्र धर्म सिंह की शिकायत को सुनने से मना कर दिया। क्योंकि उसने अपने मामले को कोर्ट में लेकर गया है।
विज्ञापन

सुलोधा गांव के सतवीर ने बताया कि वर्ष 2016 में कृषि कार्य के लिए एपी कनेक्शन के लिए अप्लाई किया था। जिसमें 30,000 रुपये उसमें जमा करवा दिए थे। उसके बाद विभाग की तरफ से एक और पत्र मिला उसमें मोटर के लिए ऑनलाइन पेमेंट के लिए बोला गया था। वह पेमेंट कर देने के बाद भी अभी तक कनेक्शन नहीं मिला है। उनका कहना था अगर विभाग की तरफ से कोई बकाया है तो उसे भी देने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

सात साल पहले किया था आवेदन, आज तक नहीं मिला कनेक्शन
सुलोधा गांव से बनी सिंह ने बताया कि उसने वर्ष 2014 में बिजली कनेक्शन के लिए अप्लाई किया था लेकिन अभी तक मुझे कनेक्शन नहीं मिला है उसने निगम के सभी भुगतान कर दिए हैं। लेकिन इतने लंबे समय के बाद भी कनेक्शन नहीं मिला है। खेड़ी कुमार निवासी राजेश देवी के पति राम निवास ने बताया कि उन्होंने भी वर्ष 2014 मैं कृषि कार्यों के लिए बिजली कनेक्शन के लिए अप्लाई किया था। वही विभाग के द्वारा डिमांड किए गए सभी भुगतान भी कर दिए हैं। लेकिन अभी तक हमें बिजली कनेक्शन नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
वीरवार को सीजीआरएफ की टीम ने 18 शिकायतों में से 15 शिकायतों का आधिकारिक तौर पर निर्देश देकर निपटारा कर दिया। जबकि एक मामला कोर्ट में गया हुआ है। इसकी सुनवाई के लिए टीम ने मना कर दिया।
- संदीप जैन, एसई, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed