फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Medal winners welcomed at National School Games

Jhajjar-Bahadurgarh News: नेशनल स्कूली खेलों में पदक विजेताओं को हुआ स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Medal winners welcomed at National School Games
फोटो-56: बहादुरगढ़ में विजेता खिलाड़ियों के साथ खेल प्रेमी। स्रोत संगठन
बहादुरगढ़। मेन बाजार में रविवार को ढोल-नगाड़ो के साथ नेशनल पदक विजेताओं का जोरदार स्वागत हुआ। हाल ही में नेशनल स्कूल गेम्स की कराटे स्पर्धा में बहादुरगढ़ के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर पदक हासिल किए। इसमें सोनिका ने स्वर्ण व गगन दीप माथुर ने रजत व प्रथम तेहलान ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

कराटे कोच इशांत राठी ने बताया कि 26 से 30 जनवरी को महाराष्ट्र के पुणे में 69वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें बहादुरगढ़ कराटे टैंपल की अकादमी से सोनिका, गगनदीप, प्रथम, वर्षिता व हिमांशी ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पिछले वर्ष भी अकादमी से गगनदीप ने राष्ट्रीय स्कूली खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया था। खिलाड़ियों का हौसला व मनोबल बढ़ाने के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों को फूल-माला व नोटों की माला पहनाकर अभिभावकों व खेल प्रेमियों ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनिका के पिता घनशयाम, माता दीपा व बहन नेहा ने खुशी जाहिर की और सोनिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed