फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   mc bahadurgarh demolished illegal jhhuggis

कबीर बस्ती में नगर परिषद ने 25 झुग्गियां तोड़ी, लोगों के विरोध के बाद दिया दो दिन का अल्टीमेटम

Wed, 12 Oct 2022 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
mc bahadurgarh demolished illegal jhhuggis
बहादुरगढ़। कई दिनों से नगर परिषद द्वारा शहर से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को अभियान के दौरान नगर परिषद की टीम ने तीन जगह अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

सबसे बड़ी कार्रवाई कबीर बस्ती में की गई। यहां पर 25 झुग्गियों को जेसीबी से तोड़ा गया। इनमें पशु रखकर गंदगी फैलाई जा रही थी। इसके बाद लोगों ने विरोध कर दिया। ऐसे में पांच-छह झुग्गियां और रह गई हैं। लोगों के विरोध के चलते नप अधिकारियों ने अतिक्रमण करने वाले बस्ती के लोगों को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। अगर लोगों ने खुद ही अपनी झुग्गियां नहीं हटाई तो नप की टीम द्वारा उन्हें हटाने की कार्रवाई की जाएगी। नप की टीम ने महाबीर पार्क की गली नंबर 5 में नाले पर दुकानदारों की ओर से बनाए गए चबूतरे को भी तोड़ दिया। सफाई कर्मचारियों ने हथौड़ों की मदद से यह कार्रवाई की। दुकानदारों ने विरोध किया, लेकिन नप की टीम में शामिल भारी संख्या में कर्मचारियों को देखते हुए उनका विरोध काम नहीं आ सका। कुछ ही देर में नप की टीम ने यहां से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी करते हुए नाले को अतिक्रमण मुक्त कर दिया। इसके साथ ही नप की टीम ने नागरिक अस्पताल के सामने सड़क किनारे लोहे के पक्के खोखे व बांस-बल्ली की टाटी से बनाए गए तीन खोखों को भी हटा दिया। बुल्डोजर की मदद से उन्हें भी तोड़ दिया तथा उनका सामान जब्त कर लिया।
विज्ञापन

मुख्य सफाई निरीक्षक बलबीर सिंह, सफाई निरीक्षक सुनील हुड्डा व भवन निरीक्षक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर बाद चार बजे तक यह कार्रवाई की। मुख्य सफाई निरीक्षक बलबीर सिंह ने बताया कि नप के कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह के आदेश अनुसार भविष्य में भी अतिक्रमण के खिलाफ इस तरह की तोड़फोड़ की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed