फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Maximum and minimum temperatures started increasing

Jhajjar-Bahadurgarh News: बढ़ने लगा अधिकतम और न्यूनतम तापमान

Thu, 28 Mar 2024 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 28 Mar 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Maximum and minimum temperatures started increasing
झज्जर। झज्जर में बुधवार को सुबह के समय बादलवाही छाई हुई थी, लेकिन दिन निकलने के बाद मौसम साफ हो गया। दोपहर तक तेज धूप रही। पिछले कई दिन से अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगातार बढ़ रहा हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 21 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान और ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है। अब मार्च महीने के अंतिम दिनों में भी लगातार मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में लगातार कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से संपूर्ण इलाके में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील के साथ तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ हैं। साथ ही साथ रात्रि तापमान में भी लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। पूरे इलाके में धीरे-धीरे गर्मी अपने रंग दिखाने लगी है। दिन और रात के तापमान सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस से अधिक बने हुए हैं। आगामी 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। आने वाले दिनों में लगातार एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से इलाके में मार्च महीने के अंत तक और अप्रैल महीने की शुरुआत में भी मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। क्योंकि तीन कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पहला आज शुरू हो गया। उसके बाद दूसरा 29 मार्च और उसके बाद 2 अप्रैल को सक्रिय होने से इलाके में मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। इस दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली में कहीं कहीं छिटपुट बूंदाबांदी और बीच बीच में तेज गति से हवाएं चलने की गतिविधियां देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed