फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Married woman's body found hanging from noose, case against 7

फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, 7 के खिलाफ केस

Wed, 24 Aug 2022 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging from noose, case against 7
बहादुरगढ़। शहर के शक्तिनगर में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष ने सुसराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। थाना शहर पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति, सास समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मंगलवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

शक्तिनगर निवासी पूजा पत्नी मनोज और परिवार के अन्य लोग सोमवार रात को घर में खाना खाकर सो गए थे। मंगलवार की अल सुबह पूजा का शव फंदे पर लटका देखा गया। परिजनों की नजर पड़ी तो उन्होंने संभाला। उसकी सांस थम चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे। मायके पक्ष के लोगों ने पूजा के पति सहित अन्य ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मायके पक्ष के सदस्यों का कहना था कि पूजा की शादी वर्ष 2018 में मनोज के साथ की थी। शादी में अपनी हैसियत अनुसार उन्होंने दान दहेज भी दिया, फिर भी पूजा को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। मारकर लटकाया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। वहीं ससुराल पक्ष के लोगों ने कहा कि वे किसी तरह से परेशान नहीं करते थे। उधर थाना शहर से उप निरीक्षक करण सिंह ने बताया कि पिता के बयान पर पति व सास समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पूजा तीन वर्षीय बच्चे की मां थी। आरोपों की की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed