फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Married woman dies due to noose around her neck

Jhajjar-Bahadurgarh News: गले में फंदा लगने से विवाहिता की मौत

Tue, 11 Apr 2023 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 11 Apr 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies due to noose around her neck
बहादुरगढ़। सेक्टर-7 स्थित एक मकान में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला कमरे में रस्सी पर लटकी मिली। महिला के गले पर निशान मिले जिससे अनुमान है कि मौत गले में फंदा लगने से हुई है। मायका पक्ष ने दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर सेक्टर-6 थाना पुलिस ने आरोपी पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव पोस्टमार्टम करा वारिसों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मृतका की पहचान करीब 30 वर्षीय अन्नु के रूप में हुई है। अन्नु जींद की निवासी थी। दिसंबर 2019 में उसकी शादी बहादुरगढ़ के निवासी कपिल के साथ हुई थी। वर्तमान में ये सेक्टर-7 में रह रहे थे। रविवार की रात को पुलिस को सूचना मिली कि अन्नु की फांसी लगने से मौत हुई है। सूचना पाकर सेक्टर-6 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अन्नु का शव फर्श पर था और उसके गले में रस्सी के निशान थे। कमरे में फंदा लटक रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मायके पक्ष को सूचित किया। जींद से मायका पक्ष के लोग यहां पहुंचे। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में रखवा दिया और सोमवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कराई। डीएसपी पवन शर्मा अस्पताल में पहुंचे और परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता पिता जयकरण ने कहा कि उन्होंने सेक्टर-7 के निवासी कपिल के साथ अपनी बेटी की शादी की थी। करीब छह महीने बाद ही बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। उसके साथ मारपीट की जाती थी। हमने कई बार ससुराल पक्ष को समझाया लेकिन वे नहीं मानें। हम अपनी बेटे को ले गए। करीब तीन महीने पहले ही कपिल मेरी बेटी को जींद से लेकर यहां आया था। हमारी बेटी को दहेज के लिए मारा गया है। आरोपियों को सख्त सजा दी जाए। इस शिकायत के आधार पर सेक्टर-6 थाने में पति व सास के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। अन्नु एक बच्चे की मां थी। उसने ससुरालियों से तंग आकर फंदा लगाया या उसे मौत के घाट उतार, ये अभी जांच का हिस्सा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी पुलिस को इंतजार रहेगा। डीएसपी पवन कुमार ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। पति और सास पर आरोप है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed