फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Market shines on Dhanteras, business worth Rs 57 crores

Jhajjar-Bahadurgarh News: धनतेरस पर चमका बाजार, 57 करोड़ का हुआ कारोबार

Sat, 11 Nov 2023 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 11 Nov 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Market shines on Dhanteras, business worth Rs 57 crores
झज्जर/ बहादुरगढ़। धनतेरस पर शहर के बाजार ग्राहकों से गुलजार रहे। बारिश और खराब मौसम में भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ और उन्होंने जमकर खरीदारी की। बर्तन बाजार में जबर्दस्त भीड़ रही। इलेक्ट्रॉनिक बाजार भी खूब चमका। देर रात तक लोग परिवार के साथ बाजार में खरीदारी करते रहे। व्यापार संगठनों के पदाधिकारियों के मोटे अनुमान के तौर पर जिले में करीब 46 करोड़ का कारोबार हुआ। बहादुरगढ़ में करीब 46 करोड़ और झज्जर में 11 करोड़ का कारोबार हुआ।
विज्ञापन

धनतेरस पर बर्तन, सोना और चांदी खरीदना शुभ माना जाता है इसलिए लोग परिवार के साथ खरीदारी के लिए पहुंचे। विभिन्न चौक चौराहों, मुख्य बाजारों में देर रात तक दुकानाें पर बर्तन की खरीदारी होती रही।चम्मच से लेकर प्लेट, प्रेशर कूकर कई वेरायइटी में आए थे। कांसा के आइटम भी खूब बिके। सर्राफा बाजार, बर्तन बाजार, इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार ,रंग बिरंगी लाइट, वंदनवार, झालर, चाइनीज लड़ियां, सोने और चांदी के सिक्के, मूर्तियों व ज्लैवरी के अलावा कपड़ाें की ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की। दाबांदी के दौरान थोड़ा बहुत परेशानी ग्राहकों को हुई, लेकिन इसके बाद भी उनका उत्साह कम नहीं हुआ और लोगों ने जरूरतों का सामान खरीदा।महिलाओं ने धनतेरस के पर्व पर सबसे ज्यादा बर्तनों, झाडू की खरीदारी की। ऑनलाइन शॉपिंग के कारण बाजार थोड़ा बहुत प्रभावित नजर आया हैं। व्यापार मडंल के प्रधान राकेश अरोड़ा, जगदीश गेरा, सतपाल सैनी, शंटी तलवार ने बताया कि ऑनलाइन शॉपिंग को असर अब प्रत्येक त्योहार पर नजर आ रहा हैं।
विज्ञापन

बाजार में नहीं जाने दिए भारी वाहन
मुख्य बाजार के मुख्य गेट व निकास पर पुलिस व्यवस्था भी दुरुस्त व चाक चाैबंद नजर आई। पुलिस की ओर से सादे कपड़ों में असामाजिक तत्वों पर नजर रखी गई। पुलिस ने भीड़ को देखते हुए पहले ही बाजारों के अंदर भारी वाहनों का प्रवेश रोक दिया था। बाजार के बाहर दोनों तरफ बैरिकेड लगाकर मार्ग बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांदी-सोने के सिक्के व मूर्तियों की रही मांग
धनतेरस के दिन लोगों ने सबसे ज्यादा चांदी व सोने के सिक्के के अलावा लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की खरीद की। लोगों ने पहले से ही चांदी व सोने के सिक्कों व मूर्तियों की बुकिंग करवाई हुई थी। इस बार होलमार्क के चांदी के लक्ष्मी गणेश के चांदी के सिक्के बाजार में आए थे। लोगों ने भी शुद्धता के कारण होलमार्क के सिक्के खरीदना उचित समझा। 10 ग्राम का चांदी का सिक्का करीब 800 रुपये का रहा।


बर्तनों के साथ जेवर और खूब हुई वाहनों की बिक्री

बहादुरगढ़। धनतेरस के दिन बाजार में जमकर खरीदारी हुई। सराफा बाजार भी चमक उठा। इलेक्ट्रानिक्स आइटम के साथ कार, मोटरसाइकिल और स्कूटी की खरीदारी भी हुई। सराफा की दुकानों पर भी भारी संख्या में लोगों ने खरीदारी की। धनतेरस पर बहादुरगढ़ के बाजार देर रात तक खुले रहे। बर्तनों और सराफा की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ कहीं ज्यादा रही। रेलवे रोड स्थित जैन बर्तन भंडार की दुकान के मालिक सुधीर जैन ने बताया कि धनतेरस का त्यौहार पर ग्राहकों की काफी भीड़ बाजार में रही। उन्होंने कहा कि ग्राहक ज्यादा पीतल व कांस्य के बर्तनों को अहमियत दे रहे हैं। दीपावली पर रोशनी के लिए भिन्न तरह की मोमबत्ती भी हर वैरायटी में उपलब्ध हैं। दीवाली को लेकर लोग अपनी पसंद और आवश्यकता के अनुसार जमकर खरीददारी कर रहे हैं।



धनतेरस पर्व पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। चांदी के सिक्के, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां खूब खरीदी गई। बाजारों में अच्छा काम रहा। करीब 15 करोड़ का काम होने की उम्मीद है।
-पवन वर्मा, अध्यक्ष, स्वर्णकार संघ हरियाणा।

कहां कितना हुआ व्यापार
झज्जर का अनुमानित कारोबार
सराफा 5 करोड़
बर्तन - 2 करोड़
कपड़ा - 2 करोड़
इलेक्ट्रानिक - 2 करोड़

बहादुरगढ़ का अनुमानित कारोबार
ऑटोमोबाइल 25 करोड़
सराफा 15 करोड़
बर्तन - 1.5 करोड़
कपड़ा 1 करोड़
इलेक्ट्रानिक 3 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed