फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Market filled with wheat due to defect in procurement portal

Jhajjar-Bahadurgarh News: खरीद पोर्टल में खराबी से गेहूं से फुल हुई मंडी

Thu, 13 Apr 2023 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 13 Apr 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Market filled with wheat due to defect in procurement portal
झज्जर । ई खरीद पोर्टल में आई तकनीकी खराबी के कारण इस कारण वाहनों के लिए फार्म डाउनलोड नहीं हो पा रहे हैं। इस कारण मंडियों से गेहूं और सरसों का उठान नहीं हो पा रहा है। लिहाजा मंडी में गेहूं का अंबार लग गया है। मंडी फुल हो रही हैं ऐसे में यदि जल्द समस्या दूर नहीं हुई तो खरीद भी प्रभावित हो सकती है। नियमानुसार उठान होने के बाद गोदाम में पहुंचने के 72 घंटे बाद किसान का भुगतान खातों में पहुंचेगा। ऐसे में देरी होने पर किसान का भुगतान भी लेट होगा।
विज्ञापन

दरअसल गेहूं की खरीद ई पोर्टल के माध्यम से होती है। सब कुछ ऑनलाइन है लेकिन दो दिन से ई-खरीद पोर्टल पर तकनीकी खराबी चल रही है। जिसके चलते आई-फार्म और जे-फार्म अपलोड नहीं हो रहा है। इस वजह से गोदाम और वेयरहाउस में गेट पास नही कट रहे। इस कारण वाहन की मंडी के अंदर एंट्री नहीं हो रही। अधिकारियों ने बताया कि जब उठान होकर गेहूं की गाड़ी वेयरहाउस या गोदामों में चली जाती है तो 72 घंटे के अंदर किसानों का पैसा उनके खाते में आ जाता है लेकिन 24 घंटे बीतने के बावजूद भी गाड़ियां भरी हुई अनाज मंडी में खड़ी हैं, इस वजह से मंडी में आए गेहूं का उठान नहीं हो रहा। हैफेड के डीएम अनूप सिंह ने बताया कि अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही समाधान हो जाएगा और दोबारा से उठान करवाने की प्रक्रिया सुचारू रूप से शुरु हो जाएगी । किसानों को घबराने की आवश्यकता नहीं है ।
विज्ञापन

किसानों को नहीं है वैल्यू कट की जानकारी
मौसम की मार से परेशान किसानों को गेहूं की खरीद के लिए वेल्यू कट आदि की सुविधा दी है लेकिन शहर की अनाज मंडी में गेहूं बिक्री करने के लिए पहुंच किसानों ने बताया कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। इसका कोई ज्ञान नहीं है। किसानों ने बताया कि सरकार की नीतियों की कोई विशेष जानकारी नही है। उन्हें तो इतना पता है कि गेहूं सरसों को मंडी में उचित भाव पर बेचकर आगामी फसल की तैयारी करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की प्रतिक्रियाएं
वैल्यू कट क्या होता है उनको पता ही नही हैं। वे तो सालों से अपनी फसल को मंडी में बेच रहे है। लेकिन सरकार नई नीतियां समझ से बाहर है। हमारी फसल सरकारी दर पर लेकर जल्द भुगतान मिलना चाहिए।

दयानंद, किसान।
यदि सरकार कोई सुविधा देती है तो अधिकारियों और खरीद केंद्रों पर अधिकारियों को इस संबंध में किसानों को जानकारी देनी चाहिए लेकिन कोई नहीं देता। उन्हें वैल्यू कट की जानकारी नहीं है। हालांकि काफी समय बाद गेहूं की खरीद हुई है काफी समय से इंतजार करना पड़ा है।
राजेश कुमार, किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed