फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Market and vegetable market are flying, flouting corona rules

बाजार और सब्जी मंडी उड़ रही हैं कोरोना नियमों की धज्जियां

Thu, 03 Jun 2021 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Market and vegetable market are flying, flouting corona rules
झज्जर। कोरोना संक्रमण के मामले बेशक कम आ रहे हो,लेकिन उसी प्रकार लापरवाही एक बार फिर से बढ़ने लगी है। जो लोगों के लिए भारी पड़ सकती है। कोरोना संक्रमण के चलते लगाए गए लॉकडाउन के दौरान दुकानों का समय बदल दिया गया है। अब शहर में सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक दुकानें खुल रही हैं, लेकिन बाजारों में दुकानों पर सोशल डिस्टेंस का पालन होता दिखाई नहीं दे रहा है। काफी दुकानों के सामने सोशल डिस्टेंस के लिए गोल घेरे लगाए गए हैं, लेकिन लोग इनमें न खड़े होकर दुकानों के अंदर ही भीड़ लगा रहे हैं। शहर में ऑड इवन के हिसाब से दुकानें खुल रही हैं।
विज्ञापन

पुलिस की टीमें कर रही कर गश्त
शहर में पुलिस की टीमें निरंतर गश्त कर रही हैं। टीमों की तरफ से बाजार में निर्धारित समय के बाद खोली दुकानों को बंद करवाने का कार्य भी किया जा रहा है और लोगों के चालान भी काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन

- सब्जी मंडी में नहीं हो रहा नियमों का पालन
शहर की सब्जी मंडी में सुबह पांच से 11 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है, लेकिन वहां पर सब्जी खरीदने के लिए दुकानदारों के अलावा आम नागरिक भी पहुंच रहे हैं। सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो रहा है। यहां पर पुलिस की टीमें भी तैनात रहती हैं। उसके बावजूद भी यहां पर सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्धारित समय के अनुसार दुकानों को बंद कराया जा रहा है और जो लोग नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं उनके चालान भी काटे जा रहे हैं।
- नरसिंह, शहर पुलिस थाना प्रभारी, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed