{"_id":"698a48604f9dfae9d0052e27","slug":"manu-shines-at-the-asian-championships-winning-an-individual-silver-medal-and-two-gold-medals-with-the-team-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1004-131534-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: एशियाई चैंपियनशिप में मनु का जलवा, व्यक्तिगत रजत और टीम के साथ दो स्वर्ण पदक जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: एशियाई चैंपियनशिप में मनु का जलवा, व्यक्तिगत रजत और टीम के साथ दो स्वर्ण पदक जीते
विज्ञापन
09jjrp15- टीम के सदस्यों के साथ मनु भाकर। स्रोत-सोशल मीडिया
साल्हावास। गांव गोरिया की लाडली मनु भाकर ने डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में हुई प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल में व्यक्तिगत रजत पदक और टीम के साथ दोहरा स्वर्ण पदक हासिल किया।
पिता रामकिशन भाकर व मां सुमेधा भाकर ने बताया कि ओलंपिक की दोहरी कांस्य पदक विजेता मनु ने शानदार खेल दिखाते हुए एशियाई चैंपियनशिप की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया है। वह स्वर्ण पदक के बेहद करीब पहुंचीं और रोमांचक शूट ऑफ तक मुकाबला खींच ले गईं।
फाइनल में मनु भाकर, ईशा सिंह, ओलंपियन रिदम सांगवान और वियतनाम की ट्रेंग के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। हर सीरीज के बाद पदक की स्थिति बदलती रही जिससे मुकाबला बेहद रोमांचक बन गया। मनु भाकर 584 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
भारतीय टीम ने जीता स्वर्ण पदक
ईशा, मनु और रिदम की तिकड़ी ने टीम स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 1,751 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। मनु भाकर ने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा और 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में टीम के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। गौरतलब है कि मनु पेरिस ओलंपिक में दोहरा कांस्य जीतने वाली एकमात्र खिलाड़ी हैं।