फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Man posing as bank employee dupes elderly man of Rs 19 lakh

Jhajjar-Bahadurgarh News: बैंक कर्मचारी बनकर बुजुर्ग से 19 लाख रुपये की ठगी

Fri, 12 Jun 2026 04:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 12 Jun 2026 04:45 AM IST
विज्ञापन
Man posing as bank employee dupes elderly man of Rs 19 lakh
झज्जर। बहादुरगढ़ के सेक्टर-9 निवासी एक बुजुर्ग से किसी अज्ञात व्यक्ति ने बैंक कर्मचारी बनकर 19 लाख 17 हजार 974 रुपये की ठगी की है। पुलिस को दी शिकायत में बहादुरगढ़ के सेक्टर-9 निवासी कार्तिक ने बताया कि उसके नाना भरत सिंह की उम्र करीब 83 वर्ष है।
विज्ञापन

उसके नाना के पास चार-पांच जून को सुबह व्हाट्सएप पर किसी अन्य मोबाइल से मैसेज व कॉल आई। उसकी व्हाट्सएप प्रोफाइल पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का लोगो लगा था। उन्होंने उसके नाना के पास बार-बार वीडियो कॉल व वाइस कॉल की। उन्होंने बोला कि वे बैंक कर्मचारी बोल रहें हैं और पेंशन से संबंधित बातचीत करनी है।
विज्ञापन

उन्होंने उसके नाना के पास एक एपीके फाइल भेजी व इंस्टॉल करवाई। जब उसने चेक किया तो उनको पता लगा कि उसके नाना के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खाता नंबर से अलग-अलग ट्रांजेक्शन करके 19 लाख से अधिक रुपये कट गए हैं। इस संबंध में नाना की ज्यादा उम्र होने के कारण और कुछ नहीं बता पा रहें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसने ऑनलाइन साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर रखी है। पुलिस ने इस संबंध में शिकायतकर्ता की शिकायत पर थाना साइबर झज्जर में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed