फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Man dies in road accident in Ladravaan village

Jhajjar-Bahadurgarh News: लडरावण गांव में सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत, पहचान नहीं

Fri, 09 Feb 2024 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 09 Feb 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Man dies in road accident in Ladravaan village
बहादुरगढ़। उपमंडल के गांव लडरावण में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में रखवा कर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस संबंध में फिलहाल अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

वीरवार देर शाम को गांव लडरावण में वीरवार को पेट्रोल पंप के नजदीक सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पाकर सदर थाना से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव के निकट एक वाहन की लाइट टूटी पड़ी थी। आशंका जताई जा रही है कि सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। पुलिस ने आसपास ग्रामीणों से पूछताछ की, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। न ही व्यक्ति के कपड़ों से कोई पहचान संबंधित दस्तावेज मिला। इसके बाद पुलिस ने शव को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष आंकी जा रही है। देखने से वह प्रवासी प्रतीत होता है। सदर थाना से जांच अधिकारी जोगेंद्र सिंह ने कहा कि लडरावण में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है। एक राहगीर की शिकायत पर इस संबंध में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शव को 72 घंटे के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। इस समयावधि में पहचान के प्रयास किए जाएंगे। लडरावण व आसपास गांव में रहने वाले प्रवासियों से इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। इसकी सूचना आसपास के थाना व चौकियों में भी भेजी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed