{"_id":"685b867c922654327f3588446845b81c","slug":"man-died-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ बहादुरगढ़
Updated Sat, 06 Jun 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव डाबोदा खुर्द के नजदीक ट्रॉले से बाइक की टक्कर होने से बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
शव की पहचान कर मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात ट्रॉला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की। गांव खरमाण निवासी देवेंद्र बहादुरगढ़ के सेक्टर-6 के नजदीक एक कोरियर कंपनी में कार्य करता था।
विज्ञापन
हर रोज की तरह देर शाम को भी वह अपनी ड्यूटी करके बाइक से घर लौट रहा था। जब वह डाबोदा व दुल्हेड़ा के बीच पहुंचा तो सड़क के नजदीक एक ट्रॉला खड़ा था।
दर्ज बयान के अनुसार ट्रॉला चालक ने किसी तरह का कोई संकेतक नहीं दिया था। ऐसे में रात के समय में देवेंद्र की बाइक ट्रॉले से जा टकराई। अधिक चोटें आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जांच अधिकारी के अनुसार मृतक के ताऊ के लड़के महेंद्र के बयान पर ट्रॉला चालक के खिलाफ संबंधित धारा के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम सामान्य अस्पताल में हुआ और शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।