{"_id":"63e35cb62fbe39062f0f6996","slug":"man-committed-suicide-in-birdhana-village-of-jhajjar-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: कंपनी मैनेजर ने जहर खाकर की आत्महत्या, गुजरात में करता था नौकरी, पुणे में तबादले से था परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar: कंपनी मैनेजर ने जहर खाकर की आत्महत्या, गुजरात में करता था नौकरी, पुणे में तबादले से था परेशान
Wed, 08 Feb 2023 01:57 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 08 Feb 2023 01:57 PM IST
सार
मृतक की पत्नी आशा ने कंपनी के कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। जगमिंदर करीब 25 साल से गुजरात की निजी कंपनी में काम करता था। उसका कुछ दिन पहले पुणे तबादला हो गया था, जिसके बाद से उसने कंपनी में जाना बंद कर दिया था और वह काफी उदास रहने लगा था।
विज्ञापन
मृतक जगमिंदर
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झज्जर के गांव बिरधाना में मंगलवार रात को एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक की पहचान जगमिंदर के रूप में हुई है। जिसने मंगलवार रात को घर में बने एक कमरे में जहरीला पदार्थ निकलकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जब जगमंदिर को आवाज लगाई तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने दरवाजा खोलकर देखा तो वह मृत पड़ा हुआ था। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया।
जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी आशा ने कंपनी के कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। जगमिंदर करीब 25 साल से गुजरात की निजी कंपनी में काम करता था। उसका कुछ दिन पहले पुणे तबादला हो गया था, जिसके बाद से उसने कंपनी में जाना बंद कर दिया था और वह काफी उदास रहने लगा था। परिजनों ने बताया कि मृतक ने उन्हें बताया था कि कंपनी के कुछ कर्मचारी उसे परेशान करते हैं।