फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Man becomes greater by sacrifice: Siddhartha

मनुष्य त्याग करने से बड़ा होता है : सिद्धार्थ

Mon, 18 Mar 2024 03:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 18 Mar 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Man becomes greater by sacrifice: Siddhartha
बेरी। गांव माजरा दूबलधन स्थित जटेला धाम में स्वामी नितानंद वाणी प्रचार प्रसार समिति एवं हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी पंचकूला के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी नितानंद का सामाजिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक दर्शन विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

संगोष्ठी का आरंभ स्वामी नितानंद की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। सर्वप्रथम संयोजक डॉ. यशवीर सिंह द्वारा सभी अतिथियों, प्राध्यापकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों का स्वागत किया तथा संगोष्ठी का परिचय दिया। प्रथम सत्र में केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ से पहुंचे हिंदी विभाग के सह-आचार्य डॉ. सिद्धार्थ शंकर राय ने अपना वक्तव्य दिया। उन्होंने बताया कि मनुष्य त्याग करने से बड़ा होता है। डॉ. मनमोहन शर्मा, डॉ. दयानंद कादयान, रोहित, डॉ. हेमलता शर्मा आदि ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में रोहतक मेडिकल कॉलेज के पूर्व निदेशक डॉ. एमसी गुप्ता ने आयुर्वेद एवं एलोपैथी में समुचित समन्वय साधने की बात कही। पीठाधीश्वर महंत राजेंद्र दास ने अध्यक्षीय अभिभाषण देते हुए कहा कि स्वामी नितानंद की वाणी मनुष्य का कल्याण करने वाली है। उन्होंने संगोष्ठी में प्राध्यापकों, शोधार्थियों का धन्यवाद किया। सत्र का संचालन डॉ. महेंद्र सिंह शर्मा ने किया। संगोष्ठी में डॉ. दयानंद कादयान की पुस्तक स्मार्टफोन मीडिया एक सार्वभौम माध्यम तथा राजपाल कादयान की आत्म चिंतन, परमार्थ का रास्ता आदि पुस्तकों का विमोचन किया गया। दूसरे सत्र में राजपाल कादयान ने मुख्य वक्तव्य दिया तथा अध्यक्षीय अभिभाषण डॉ. मनमोहन शर्मा ने दिया। उन्होंने शोधार्थियों के शोध पत्रों का सुंदर विश्लेषण कर उनका समुचित मार्गदर्शन किया। इस सत्र में जनता महाविद्यालय चरखी दादरी की एमए हिंदी की आशु, रश्मि, पूजा, मनीषा आदि छात्राओं ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। इनके अतिरिक्त प्राध्यापिका ओमपति, डॉ. सुमन कुंडू, डॉ. रवीना कादयान, डॉ. तरसेम, अजय आदि ने भी अपने शोध-पत्र प्रस्तुत किए । संगोष्ठी में कुल 50 प्रतिभागियों ने अपने शोध-पत्र प्रस्तुत किए। इस सत्र का संचालन डॉ. दयानंद कादयान ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed