फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Makhana farming will start a new revolution in the agriculture sector: DC

मखाना की खेती से कृषि क्षेत्र में होगा नई क्रांति का आगाज : डीसी

Sun, 15 Jan 2023 07:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Makhana farming will start a new revolution in the agriculture sector: DC
झज्जर। आजादी अमृत महोत्सव के चलते मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य मे शनिवार को जिला झज्जर में मखाना की खेती के रूप में एक नई शुरुआत की गई है। शनिवार को डीसी शक्ति सिंह ने गांव बरहाना पहुंचकर इस खेती के संदर्भ में कृषि विशेषज्ञों से जानकारी ली और जलभराव के खेतों में इस खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया। मखाना खेती के प्रदर्शन प्लांट का निरीक्षण करने उपरांत डीसी शक्ति सिंह ने कहा कि कृषि विशेषज्ञों की देखरेख में एक नई खेती की शुरुआत हुई है जिससे जल प्रभावित क्षेत्रों में भी किसानों के लिए आमदनी के अवसर खुलेंगे और आय में इजाफा होगा। इस खेती से कृषि क्षेत्र में नई क्रांति आएगी और किसान खुशहाल होंगे।
विज्ञापन

इस बीच कृषि विभाग के तकनीकी अधिकारी डॉ ईश्वर सिंह जाखड़ ने डीसी शक्ति सिंह को पौधारोपण और बिजाई की जानकारी देते हुए बताया कि जिला के मखाना की खेती के लिए कलिंगा विश्वविद्यालय रामपुर छतीसगढ़ से पौधे मंगवाए गए हैं,जिसके चलते जिला में मखाना की खेती के लिए चार प्रदर्शन प्लांट लगाए गए हैं,जिनमें गांव बरहाना में किसान धर्मेद्र, गांव धौड़ में किसान सतेद्र, गांव भदानी में बबलु और गांव अकहेड़ी मदनपुर में किसान सोनू के खेत में प्रदर्शन प्लांट शामिल हैं। गांव के किसान मखाना प्रदर्शन प्लांट को देखकर इस खेती के प्रति काफी उत्साहित नजर आए। इस मौके पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के डॉ अशोक रोहिल्ला, डॉ जय सिंह,कृषि निरीक्षक चंद्रसेन,कृषि सुपरवाइजर रिंकू व अनिल सहित अन्य प्रगतिशील किसान उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed