{"_id":"65b1534ab090d24168017857","slug":"make-ponds-green-by-conserving-water-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-5098-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: जलसंरक्षण कर तालाबों को हर-भरा बनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: जलसंरक्षण कर तालाबों को हर-भरा बनाएं
Wed, 24 Jan 2024 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 24 Jan 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
गांव छारा में मिशन अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत अमृत प्लस सरोवरों का उद्घाटन करते सांसद डॉ. अरवि
बहादुरगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को जिला फतेहाबाद के गांव डुल्ट से वीडियो कांफ्रेंस के जरिये 28.78 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश भर के 60 अमृत प्लस सरोवरों का उद्घाटन किया। जिले के छह गांवों में बने अमृत सरोवरों का जीर्णोद्धार भी शामिल है। बुधवार को गांव छारा में आयोजित सरोवरों के उद्घाटन समारोह में सांसद डॉ अरविंद शर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।
सांसद की उपस्थिति में गांव छारा में मिशन अमृत सरोवर के तहत छह अमृत प्लस सरोवरों का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में पहुंचने पर डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने मुख्यातिथि सांसद डॉ. अरविंद शर्मा का स्वागत किया। उन्होंने ग्रामीणों से जल संरक्षण के साथ ही तालाबों को स्वच्छ बनाने का ग्रामीणों से आह्वान किया। इस बीच सीईओ जिला परिषद डॉ. सुभीता ढाका ने जिला में अमृत सरोवरों की विस्तार से जानकारी दी। सांसद डॉ अरविंद शर्मा ने गांव छारा में मिशन अमृत सरोवर अभियान के तहत बने रामकुंड मॉडल तालाब पर तिरंगा फहराया। इस अवसर पर जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, झज्जर सेंट्रल बैंक की चैयरपर्सन नीलम अहलावत, पूर्व चेयरमैन सुनीता चौहान, भाजपा एससी सेल के जिलाध्यक्ष सतबीर एडवोकेट, मंडल अध्यक्ष केशव सिंघल, जिला प्रशासन की ओर से जिला परिषद की डिप्टी सीईओ निशा तंवर, सीएमजीजीए चेतना चतुर्वेदी, बीडीपीओ बहादुरगढ़ उमेद सिंह, डीआईओ अमित बंसल, पंचायती राज के एसडीओ संदीप ढिल्लो, जेई मंदीप छिल्लर, दिलबाग सिंह मौजूद रहे।
इन गांवों के तालाबों का हुआ उद्घाटन
जिले में झज्जर के बहादुरगढ़ खंड के गांव छारा में रामकुंड मॉडल पोंड, गांव जाखौदा में सावरी माडल पोंड, खंड बादली के गांव जहांगीरपुर में मौजावाला पोंड, गांव लाडपुर में सतीवाला पोंड, बामनौला गांव में रंभा वाला पोंड और खेड़ी जटट गांव में मंदिर वाला पोंड शामिल है।