फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Main accused in the case of murder of a disabled person arrested

Jhajjar-Bahadurgarh News: दिव्यांग की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Thu, 25 Jan 2024 10:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 25 Jan 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
Main accused in the case of murder of a disabled person arrested
दिव्यांग की हत्या के मामले में पकड़ा गया आरोपी पुलिस टीम के साथ ।स्त्रोत पुलिस प्रशासन
झज्जर। गांव असदपुर खेड़ा में एक दिव्यांग की हत्या के मामले पर झज्जर पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रबंधक माछरौली निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि चेतन निवासी असदपुर खेड़ा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना माछरोली में आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन द्वारा गहनता से जांच करने व दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए थे। थाना माछरौली की पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान ललित उर्फ चुन्नू निवासी असदपुर खेड़ा जिला झज्जर की तौर पर की गई। प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने दिव्यांग पर कुल्हाड़ी से वार किया था। स्थानीय पुलिस द्वारा दो महिला आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। ललित के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत झज्जर में पेश किया गया। अदालत के आदेशानुसार आरोपी को पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed