{"_id":"668c8e70983e9dd321035fca","slug":"maharwala-road-will-be-built-in-asoda-at-a-cost-of-rs-185-lakhs-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-108469-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: आसौदा में साढ़े 18 लाख से बनेगा महारवाला रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: आसौदा में साढ़े 18 लाख से बनेगा महारवाला रास्ता
Tue, 09 Jul 2024 06:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 09 Jul 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
व आसौदा में नारियल फोड़कर रास्ता निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक राजेंद्र जून।
बहादुरगढ़। आसौदा गांव में महारवाला रास्ते का निर्माण साढ़े 18 लाख से किया जाएगा। सोमवार को विधायक राजेंद्र सिंह जून ने कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। यह कार्य विधायक आदर्श विकास योजना के अंतर्गत होगा। विधायक जून का यहां पहुंचने पर सरपंच प्रतिनिधि व ग्रामीणों ने स्वागत किया। रास्ते के बनने से ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
विधायक राजेंद्र सिंह जून ने कहा कि इस रास्ते के निर्माण कार्य पर वे नजर रखें अगर कहीं पर भी निर्माण सामग्री की गुणवत्ता में या किसी भी प्रकार की अन्य लापरवाही या कोताही नजर आए तो तुरंत मुझे इसकी सूचना दें। ताकि गुणवत्ता के साथ इस रास्ते का निर्माण कराया जा सके। जून ने संबंधित ठेकेदार को कहा कि रास्ते के निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। टेंडर के तय मानकों के अनुसार निर्माण कार्य किया जाए। विकास कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन आजाद राठी, ग्राम सरपंच प्रतिनिधि रवि, काला, मुख्त्यार सिंह, वेदपाल मौजूद रहे।