{"_id":"65f08f80993a8c8ee506e0f5","slug":"made-aware-about-cyber-security-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-108648-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: साइबर सिक्योरिटी के बारे में किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: साइबर सिक्योरिटी के बारे में किया जागरूक
विज्ञापन
झज्जर। निजी विश्वविद्यालय में साइबर सिक्योरिटी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण की ओर से आयोजित किया गया। इसमें हरियाणा टेक्निकल एसोसिएशन के उपभोक्ता वकालत समूह के अध्यक्ष हितेश हिंदुस्तानी, साइबर क्राइम शाखा बहादुरगढ़ के उप-निरीक्षक अनिल उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि यदि किसी के साथ कोई साइबर फ्रॉड होता है तो कैसे उसको रोका जा सकता है तथा कहां उसकी रिपोर्ट करनी है।
उन्होंने विभिन्न प्रकार के फोन नंबर तथा वेब साइट्स के बारे में भी बताया, जो साइबर फ्रॉड होने पर उपभोक्ता की सहायता करते हैं। उन्होंने बताया कि साइबर फ्रॉड होने पर उपभोक्ता सबसे पहले 1903 नंबर पर कॉल करके फ्रॉड को रोका जा सकता है। कार्यक्रम में विभिन्न दूरसंचार कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी दूरसंचार कंपनियों की सेवाओं से संबंधित विषयों पर बात की तथा सेवाओं में आने वाली समस्याओं को दूर करने के महत्वपूर्ण उपाय बताए। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर प्रसाद राव, रजिस्ट्रार प्रोफेसर पूनम मालिक मौजूद रहे।