फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Made a wish by bowing his head in the grandfather's temple.

Jhajjar-Bahadurgarh News: गांव आसौदा में लगा मेला, दादा बूढ़े के मंदिर में शीश नवाकर मांगी मन्नत

Mon, 18 Sep 2023 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 18 Sep 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Made a wish by bowing his head in the grandfather's temple.
आसौदा मेले के अवसर पर दादा बूढ़े के मंदिर में लगी भक्तों की भीड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। हर वर्ष की तरह इस बार भी आसौदा गांव में रविवार को दादा बूढ़ा मंदिर में भादो दूज के मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में बने तालाब से मिट्टी निकालकर मन्नत मांगी। शाम के समय दंगल का आयोजन भी हुआ। इसमें आसपास के गांवों के अलावा कई जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

रविवार की अलसुबह ही दादा बूढ़ा मंदिर परिसर में दूज के अवसर पर ज्योति जला प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगने के लिए लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। दोपहर बाद तक मंदिर में प्रसाद चढ़ाने वालों का तांता लगा रहा। हजारों लोगों विशेषकर पहले पुत्र को जन्म देने वाली पुत्रवती बेटियों ने बूढ़े के मंदिर में पूजा कर गांव में भेलियां बांटीं।
विज्ञापन

हर वर्ष भादो माह की दूज को आयोजित होने वाले इस मेले में गांव से बाहर जाकर बसे परिवारों के अलावा दिल्ली व हरियाणा प्रदेश के दूसरे शहरों से लोगों ने यहां पहुंचकर दादा बूढ़ा के दर्शन किए और शीश झुकाकर सुख-शांति की कामना की। साथ ही लोगों ने दान भी दिया। मंदिर के आसपास खिलौनों की दुकानें भी लगी थीं। गांव से गुजरने वाले वाहनों की लंबी कतारों के कारण जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की। शाम के समय दंगल आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र के नामी पहलवानों के अलावा कई जिलों के पहलवान भी पहुंचे। आसौदा के अलावा मांडोठी व टांडाहेड़ी में भी हर साल की तरह दादा बूढ़े के मेले का आयोजन धूमधाम से किया गया। यहां दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत दूर-दूर से लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed