फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Machines and other goods worth lakhs stolen from workshop in Sarai Aurangabad

Jhajjar-Bahadurgarh News: सराय औरंगाबाद में वर्कशॉप से लाखों की मशीन व अन्य सामान चोरी

Mon, 03 Apr 2023 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 03 Apr 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Machines and other goods worth lakhs stolen from workshop in Sarai Aurangabad
सराय औरंगाबाद में वर्कशॉप से लाखों की मशीन व अन्य सामान चोरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। गांव सराय औरंगाबाद स्थित बस बॉडी बिल्डर वर्कशाप से चोर शुक्रवार रात को लाखों की मशीनरी व अन्य सामान चुरा ले गए। वर्कशॉप मालिक ने इसकी शिकायत थाना सेक्टर-6 पुलिस को दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। चोरों का अभी कोई सुराग नहीं लग सका है। दिल्ली के अमर पार्क जखीरा निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि उसने सराय औरंगाबाद में आकाश बस बॉडी बिल्डर के नाम से वर्कशॉप बना रखी है। 31 मार्च की रात को वह वर्कशॉप को बंद करके घर गया था। शनिवार दिन में करीब दस बजे आया तो दो वेल्डिंग मशीन, तीन कंपरेशर, चार बैटरी, एक सिलेंडर घड़ी, चार गरारी बट्टे, एक रिम बस का, एसी सेट, एक पाइप कटर व अन्य सामान चोरी हुआ मिला। शुक्रवार रात को उनके जाने के बाद कोई चोर पीछे से यह सामान चुरा ले गए हैं। राजेंद्र ने पुलिस को शिकायत देकर चोरों का पकडने तथा सामान बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed