फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Lord Shri Ram was worshiped in the temples

Jhajjar-Bahadurgarh News: मंदिरों में भगवान श्रीराम की हुई पूजा-अर्चना

Mon, 22 Jan 2024 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 22 Jan 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Lord Shri Ram was worshiped in the temples
झज्जर रोड पर नहर किनारे बनी चौगान माता के पास हवन में आहुति डालते नरेश कौशिक व अन्य।
बहादुरगढ़। अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह से बहादुरगढ़ क्षेत्र भी पूरी तरह से राममय नजर आया। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में मंदिरों में जहां भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना हुई। वहीं सुंदरकांड का पाठ, भजन-कीर्तन व भंडारे भी हुए। पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने 19 जगहों पर कार्यक्रमों में भाग लिया। कौशिक ने रामभक्तों के साथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण भी देखा। रामभक्तों के साथ भजन भी गाये। कौशिक ने झज्जर रोड चौगान माता के नजदीक, सेक्टर-2 स्थित गौरी शंकर मंदिर, सेक्टर-7 हनुमान मंदिर, ओमेक्स स्थित राम मंदिर, शिव मंदिर नूना माजरा, शिव मंदिर कानौंदा, शक्ति नगर, सेेक्टर-9 बाइपास नया बस स्टैंड के पास, पंडित लख्मीचंद धर्मशाला लाइनपार, सेक्टर-6, मोहन नगर, हीरा मार्केट टिकरी बार्डर, श्री बालाजी मंदिर समेत कई अन्य जगहों पर हुए समारोह में भाग लिया। इस मौके पर शहरी मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र, सत्यवान छिकारा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवीर वर्मा, सुधीर जैन मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed