फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Lord Jagannath's Rath Yatra taken out with devotion and enthusiasm in Rohad village.

Jhajjar-Bahadurgarh News: गांव रोहद में श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Lord Jagannath's Rath Yatra taken out with devotion and enthusiasm in Rohad village.
बहादुरगढ़। गांव रोहद में भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के दर्शन किए तथा रथ को खींचकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन

रथयात्रा का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। सजे-धजे रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की मनोहारी झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया। पूरे मार्ग पर जय जगन्नाथ और भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह शीतल जल, प्रसाद और अन्य सेवा व्यवस्थाएं की गईं। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि रथयात्रा का उद्देश्य समाज में प्रेम, भाईचारे और सनातन संस्कृति के प्रति आस्था को मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रथयात्रा के समापन पर भगवान की आरती की गई और सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ से सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed