बहादुरगढ़। क्षेत्र में चोरी और लूटपाट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने में नाकामयाब साबित हो रही है। ऐसी ही घटना झज्जर रोड पर स्थित एक फीलिंग स्टेशन के नजदीक हुई। चार युवकों ने एक ट्रक ड्राइवर के साथ गन प्वाइंट पर लूटपाट की। बदमाश युवकों ने ट्रक ड्राइवर से तीन हजार रुपये की नकदी और ट्रक की चाबी छीनकर फरार हो गए। ट्रक चालक ने इसकी शिकायत पुलिस को की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है।
पुलिस को दी शिकायत में मूल रूप से उत्तर प्रदेश के खनौली जिला मुजफ्फरनगर निवासी रवि हाल निवासी नूना माजरा ने बताया है कि वह ट्रक पर चालक के तौर पर कार्यरत है। सोमवार की रात वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर नूना माजरा से अपने घर जा रहा था। जब वह झज्जर रोड पर स्थित जेडी पेट्रोल पंप के निकट पहुंचा तो पीछे से बाइक पर सवार होकर चार बदमाश युवक आए और उन्होंने बाइक को रोकने का इशारा किया। जैसे ही उसने अपनी बाइक रोकी तो उनमें से एक ने उस पर पिस्तौल तान दी। इसके बाद बदमाशों ने उससे बाइक, ट्रक की चाबी, मोबाइल फोन और तीन हजार रुपये की नकदी लूट ली। उसने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने क्षेत्र मेें तुरंत नाकाबंदी की, लेकिन आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घटना में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।