{"_id":"65a456c0ba61a635e203dfb4","slug":"looted-from-devotees-who-came-to-visit-mata-bhimeshwari-devi-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-7188-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: माता भीमेश्वरी देवी के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं से हुई लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: माता भीमेश्वरी देवी के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं से हुई लूट
Mon, 15 Jan 2024 03:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 15 Jan 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
बेरी। बेरी में माता भीमेश्वरी देवी के दर्शन करने पहुंचे दिल्ली के श्रद्धालुओं से दो युवकों ने नकदी व अन्य सामान लूटा और फरार हो गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।नजफगढ़ के नंदा एन्क्लेव निवासी अंकुश, दीपक और नई दिल्ली के उत्तर नगर मोहन गार्डन निवासी सुरेंद्र कुमार और प्रदीप 13 जनवरी की रात को कार से माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे, लेकिन उनके बेरी पहुंचे तक मंदिर बंद हो चुका था। इसके बाद उन्होंने रात गुजारने के लिए जगह तलाशनी शुरू कर दी। बेरी के दुजाना चौक पर पहुंचे तो कार सवार दो युवकों ने उनकी कार रुकवा ली। उन्होंने दीपक व प्रदीप के साथ मारपीट की और करीब 15 हजार रुपये व कान की बाली छीन ली और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आरोपी आपस में बात करते हुए एक दूसरे का नाम भोलू व पिंटू ले रहे थे। पुलिस ने युवकों की शिकायत पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन