फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   loot in jhajjar maoney transfer office

मनी ट्रांसफर ऑफिस घुसकर ढाई लाख रुपये लूटे ले गए बदमाश

Wed, 06 Apr 2016 02:16 AM IST
jhajjar
jhajjar Updated Wed, 06 Apr 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
loot in jhajjar maoney transfer office
लूट का शिकार ऑफिस - फोटो : bureau
छोटूराम नगर में पिस्तौल दिखाकर मनी ट्रांसफर एवं बैंकिंग सेवा केंद्र के संचालक से ढाई लाख की नकदी लूट कर बदमाश फरार हो गए। संचालक द्वारा इसका विरोध करने पर बदमाशों ने उसके सिर में पिस्तौल का बट मारकर उस घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देकर चार आरोपी बाइकों पर सवार होकर फरार हो गए। पीड़ित दीप नारायण ने बताया कि उसने चार साल से आरएन कम्युनिकेशन के नाम से मनी ट्रांसफर ऑफिस व सालभर से बैंक ऑफ बड़ौदा का बैंकिंग सेवा केंद्र खोल रखा है।
विज्ञापन


सोमवार की रात करीब सवा आठ बजे जब वह अपने ऑफिस में बैठा था तभी दो युवक अंदर घुसे। उनमें से एक ने चेहरे पर रुमाल बांध रखा था। अंदर घुसते ही उन्होंने पहले उसका हालचाल जानने का प्रयास किया और बाद में काउंटर की तरफ घुस गए। दोनों के हाथों में पिस्तौल थे। वे काउंटर को खोलने लगे तो उसने विरोध किया।
विज्ञापन


एक युवक को तो संचालक ने पकड़े रखा, लेकिन दूसरे ने काउंटर से ढाई लाख की नकदी निकाल ली। पकड़े गए आरोपी ने छुड़वाने के लिए खूब प्रयास किया, लेकिन दीप नारायण ने छोड़ने से मना कर दिया। इसी बीच उन्होंने गोली मारने की धमकी भी दी। लेकिन इसके बाद भी उसने साहस बनाए रखा मगर बाद में पिस्तौल के बट मारकर उसे घायल कर दिया। बताया गया है कि यहां से लोडेड मैग्जीन भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी में हुई वारदात कैद
संचालक दीप नारायण के अनुसार दो युवक को बाइक पर बाहर खड़े रहे और दो ने अंदर घुसकर नकदी लूटी है। जहां पर यह घटना हुई वहां सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। यह सब वाक्या कैमरे में कैद हो गया है। सूचना के कुछ देर बाद ही लाइन पार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच पड़ताल की। पुलिस ने डीवीआर को अपने कब्जे में लेते हुए आरोपियों की पहचान व उनका सुराग लगाना शुरू कर दिया।
 
लोग में दहशत का माहौल
स्थानीय प्रमोद ने बताया कि छोटूराम नगर में हुई वारदात से यहां के कई दुकानदार व निवासी भी सहमे हुए हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से यहां पर गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है। साथ में अपराधियों का जल्द पता लगाने के लिए भी आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि शाम ढलते ही यहां पर अराजक तत्वों का भी जमावड़ा हो जाता है। ऐसे में उन पर निगरानी रखने के लिए विशेष कदम उठाए जाने चाहिए। बता दें कि गांव सांखोल में भी एक मनी ट्रांसफर आफिस में दो बार लूट की वारदात हो चुकी है। एक बार चार लाख तो दूसरी बार अढ़ाई लाख रुपये लूटे गए थे।


पहचान का प्रयास
केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास है। घटना में चार लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। कई एंगलों पर पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है। नकदी कितनी लूटी गई है, इसको लेकर भी पुष्ट पता किया जा रहा है।

    -रणधीर सिंह, थाना प्रबंधक, लाइनपार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed