फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   loot, dairy owner, pistol, 15 thousand

डेयरी संचालक से हथियारों के बल पर लूटे 15 हजार रुपये

Mon, 17 May 2021 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
loot, dairy owner, pistol, 15 thousand
झज्जर। शहर के पुराना बस स्टैंड स्थित पालिका बाजार में दूध की डेयरी संचालक से तीन नकाबपोश युवकों ने पिस्तौल के बल पर रविवार की रात करीब पौने दस बजे दुकान में घुसकर करीब 15 हजार रुपये लूट लिए। घटना की सूचना दुकान संचालक ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही शहर पुलिस थाना प्रभारी टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया है। पुलिस ने डेयरी संचालक के बयान पर मामला दर्ज की बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बदमाश पैदल ही दुकान पर आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद पैदल भागे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर के पालिका बाजार में स्थित धीरज अमूल डेयरी संचालक धीरेंद्र दो साथियों सहित दुकान में था। दूध की गाड़ी आई हुई थी। इस दौरान रविवार की रात करीब 9:45 बजे तीन नकाबपोश युवक हथियार लेकर दुकान में घुस आए और पिस्तौल के बल पर उससे करीब 15000 रुपये लूट लिए। डेयरी संचालक धीरेंद्र ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया है। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनकी पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- नरसिंह, शहर पुलिस थाना प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed