फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Liquor was being served illegally, arrested

Jhajjar-Bahadurgarh News: अवैध रूप से पिलाई जा रही थी शराब, गिरफ्तार

Sat, 01 Jul 2023 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Liquor was being served illegally, arrested
बहादुरगढ़। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने टीकरी बॉर्डर पर शराब ठेके के पीछे अवैध रूप से चल रहे शराब पीने के अवैध अहाते का पर्दाफाश किया। यहां से अहाता चलाने वाले व्यक्ति को काबू कर लिया गया। पुलिस ने यहां बैठकर शराब पी रहे पांच लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। टीम ने छापा मारा तो अहाते में पांच लोग शराब पी रहे थे। इन लोगों की पहचान जिला सोनीपत की तहसील गोहाना के गांव कोहला निवासी विनोद, फिलहाल दिल्ली के टीकरी कलां में किराए पर रह रहे बिहार के जिला मधुुबनी के गांव मगडोनी के मन्टू, उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई के गांव साणी निवासी सुधीर, दिल्ली के निठारी निवासी मोनू व बिहार के जिला नालंदा के मुजफ्फरपुर निवासी रिंकू कुमार थे। अवैध रूप से शराब पीने का अहाता चला रहे झील मोहल्ला बहादुरगढ़ निवासी कृष्ण सैनी को काबू कर लिया।
विज्ञापन

रोहतक में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के उप निरीक्षक रामनिवास को गुप्त सूचना मिली थी कि टीकरी बॉर्डर पर ठेका शराब के पीछे अवैध रूप से अहाता चलाया जा रहा है। इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी और सोनीपत पुलिस के एसआई सहदेव को साथ लेकर बहादुरगढ़ पहुंचे। यहां से इस टीम ने आबकारी विभाग के निरीक्षक रविन्द्र कुमार को साथ लिया और टीकरी बॉर्डर स्थित उपरोक्त अहाता पहुंचे। उप निरीक्षक रामनिवास ने बताया कि मौके पर झील मोहल्ला बहादुरगढ़ निवासी कृष्ण सैनी हाजिर मिला और उपरोक्त पांच व्यक्ति यहां बैठकर शराब पीते मिले। अहाता मालिक कृष्ण को अहाता चलाने के लिए लाइसेंस दिखाने को कहा तो वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। अहाते में मेजों पर और कट्टों में अलग-अलग मार्का की शराब की बोतलें, अद्धे, पव्वे व बीयर की खाली बोतलें मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed