{"_id":"623f72e2f7fbf521201c0e5a","slug":"liquor-and-cash-looted-on-the-strength-of-pistol-jhjhar-news-rtk642154927","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तौल के बल पर शराब और नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिस्तौल के बल पर शराब और नकदी लूटी
विज्ञापन
बेरी। कबूलपुर मार्ग पर बिसाहन मोड़ के पास छह नकाबपोश बाइकसवार बदमाशों ने दिनदहाड़े शराब ठेके पर पिस्तौल के बल पर नकदी, शराब की बोतल व मोबाइल फोन लूटने की घटना को अंजाम दिया। लूट की सूचना मिलने पर बेरी डीएसपी नरेश कुमार, थाना प्रभारी सुंदरपाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बाइक सवार बदमाशों को पकड़ने के जिले में नाकाबंदी की गई, लेकिन देर शाम तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया।
पुलिस को दी शिकायत में गांव आनंदपुर भाली जिला रोहतक निवासी सेल्समैन प्रदीप ने बताया कि शनिवार दिन के करीब एक बजे 3 बाइक से करीब छह नकाबपोश युवक आए। आते ही उन्होंने शराब देने के लिए कहा। जब ठेके पर मौजूद सेल्समैन ने ठेके पर बने लोहे की जाली में बाइक सवार युवकों से पूछा कौन सी शराब लेनी है तो एक युवक ने सेल्समैन को पकड़ लिया और कनपटी पर पिस्तौल सटा दिया। वे कहने लगे कि ठेके को खोल दो वरना गोली मार देंगे। सेल्समैन ने शराब के ठेके का गेट खोल दिया। गेट खोलने के बाद नकाबपोश युवकों ने गल्ले से करीब 10 हजार रुपये, करीब आधा दर्जन शराब की बोतल लेकर बेरी की तरफ भाग गए।
जांच अधिकारी एएसआई जगमोहन ने बताया कि कबूलपुर मार्ग पर बिसाहन मोड़ से निकलते ही शराब ठेके पर तीन बाइक पर सवार युवकों ने पिस्तौल के बल पर लूट होने की सूचना मिली थी। सूचना पाकर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। सेल्समैन की शिकायत पर बाइक सवार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है। सड़क पर लगे सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं। जल्द ही लूट के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।