{"_id":"57acc7564f1c1bee07ee5285","slug":"light-strikes-family-injured-light-strike-badli","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाहसोर में कहर बनकर गिरी आसमानी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाहसोर में कहर बनकर गिरी आसमानी बिजली
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर
Updated Fri, 12 Aug 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
घायल बच्चा
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव पाहसौर में आसमानी बिजली गिरने से दो बच्चे घायल हो गए, जबकि घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बिजली गिरने से घर में रखा जहां सारा बिजली का सामान जल गया। मकान की दीवार और छत में भी दरार आ गई। घटना के बाद ग्रामीण भी घायलों का हाल चाल पूछने के लिए दौड़ पड़े, पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। घायलों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।
घटना रात करीब 2 बजे की है। मकान मालिक दिनेश ने बताया कि रात दो बजे जब वह अपने घर पर बच्चों के साथ सो रहे था तो अचानक तेज धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि उनके मकान में दरार आ गई। बिजली भी तेज चमक रही थी। इसी दौरान उनके बच्चे पीयूष और दिव्या भी जोर-जोर से रोने लगे। जब दोनों बच्चों को देखा गया तो उनके शरीर से खून बह रहा था। उनके सिर, पैर और हाथ जले हुए थे। बच्चे लहूलुहान हालत में पड़े थे। वह बच्चों को उठाकर
जल्द अपनी पत्नी सोनिया के साथ घर से बाहर निकले, क्योंकि बिजली के तारों में आग लगी हुई थी और जगह जगह पर दरारे आने से मकान टूट रहा था। हालांकि दिनेश और सोनिया को भी कुछ चोटें आईं, मगर उनकी हालत सामान्य है जबकि दोनों बच्चे बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। तेज चमक और धमाके को सुनकर पड़ोसी ही नहीं बल्कि गांव के दूसरे हिस्सों से भी ग्रामीण मौके पर पहुंच।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर झज्जर से पुलिस भी मौके पर पहुंची। मकान के अंदर घर की सारी फिटिंग, उपकरण, मोबाइल के अलावा कई उपकरण जलकर राख हो गए। घायलों का आसपास के पड़ोसी सिविल अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने के कारण घायल दिव्या, पीयूष और दिनेश को पीजीआई में दाखिल कराया गया।