फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Light of health in dark system

Jhajjar-Bahadurgarh News: अंधेरी व्यवस्था में सेहत की रोशनी

Sat, 18 Jan 2025 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 18 Jan 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Light of health in dark system
18jjrp16- झज्जर। शहर के मेडिकल रोड पर बिजली की लाइन बिछाते हुए कर्मचारी। संवाद - फोटो : जीजीआईसी में नवोदय परीक्षा देने विद्या​र्थियों का प्रवेश पत्र चेक करती ​शि​क्षिका।
झज्जर। मेडिकल रोड स्थित 33 केवी पुराने पावर हाउस में मरम्मत कार्य के चलते करीब पांच घंटे शहर के सात फीडरों और हॉट लाइन की करीबन पांच घंटे से अधिक बिजली गुल रही।
विज्ञापन

सुबह 9 बजे से दोपहर दो बजे तक घरों और बाजार में बिजली आधारित कार्य नहीं हो सके। बिजली आपूर्ति बाधित होने से स्वास्थ्य सेवाएं भी चरमरा गईं। दोपहर बाद बिजली आपूर्ति सुचारु लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति बाधित होने से नागरिक अस्पताल में चिंताजनक तस्वीरें सामने आईं। यहां मोबाइल फोन की टाॅर्च में मरीजों की जांच की गई। टीकाकरण कक्ष में मोबाइल की टाॅर्च में ही इंजेक्शन लगाए गए। अस्पताल में न तो एक्सरे हो सके और न ही ईसीजी की जा सकी। जनरेटर होने के बादजूद भी अधिकतर ओपीडी व अन्य कक्षों में बिजली नहीं थी। दोपहर तक चिकित्सक, कर्मचारी के अलावा मरीज परेशान रहे। नागरिक अस्पताल में लगे जनरेटर से केवल आपातकालीन विभाग में बिजली आपूर्ति सुचारू रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन इलाकों में बिजली रही प्रभावित
पुराना बस अड्डा, भगत सिंह चौक, छिक्कारा चौक, नया बस अड्डा, रेलवे स्टेशन रोड, ग्वालीसन रोड, मॉडल टाउन, आर्य नगर, कोसली रोड, वाटर सप्लाई, रेस्ट हाउस और नागरिक अस्पताल की बिजली बाधित रही। वहीं आर्य नगर तक नए फीडर की लाइन बिछाने के कारण आर्य नगर, आदर्श नगर, कोसली रोड, किला कालोनी और मॉडल टाउन की लाइन को बंद किया गया। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 30 लोगों की ओर से फोन के माध्यम से विभाग को शिकायत दर्ज कराई गई।



बिना उपकरण के काम करते मिले कर्मचारी
शहर के बिजली निगम में स्थित पुराने पावर हाउस से आर्य नगर तक नए फीडर की लाइन को बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान कर्मचारी बिना उपकरण के काम कर रहे थे, लेकिन इसके बाद मीडिया को देखकर कर्मचारी अपने उपकरण को पहनते हुए नजर आए।



वर्जन
शहर के पुराने पावर हाउस में मेंटेनेंस कार्य चल रहा था। इस कारण कई स्थानों की बिजली आपूर्ति को बंद किया गया। कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति को सुचारू कर दिया गया। वहीं नए फीडर की लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इसके कारण भी उस इलाके की बिजली लाइन को बंद किया गया है। लाइन बिछाने का कार्य अनुबंधित के कर्मचारियों की तरफ से किया जा रहा है।
सौरभ, एसडीओ, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed